अजब-गजब : चीन में है एक पहाड़ जो हर तीस साल में देता है ‘अंडा’, ख़ुशी का प्रतीक मानते हैं लोग

अजब-गजब : चीन में है एक पहाड़ जो हर तीस साल में देता है ‘अंडा’, ख़ुशी का प्रतीक मानते हैं लोग

भू वैज्ञानिकों के मुताबिक़, ये चट्टान करीब पांच सौ मिलियन साल पुराना है। इतने सालों से ये चट्टान हर तरह के तापमान को झेल रही है लेकिन चट्टान के अंडे देने की प्रवृति नहीं बदली

इस दुनिया में ऐसी बहुत सी बातें है जिसके पीछे का तर्क या जवाब किसी के पास नहीं है। कुछ चीजें ऐसी है जिनके बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता। ऐसी चीजें प्रकृति करवाती है और लोग सिर्फ इसे देखकर हैरान ही हो कर रह जाते हैं। वैज्ञानिक भी इन चीजों के पीछे के तर्क को सुलझाने के पीछे कई सालों से लगे हैं लेकिन कोई ख़ास सफलता हासिल नहीं मिली है। ऐसा ही एक रहस्य चीन में भी है। चीन के गिझोउ प्रांत में एक रहस्यमयी चट्टान स्थित है जिसमें हर तीस साल में अंडे आते है।
सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा होगा कि क्या कोई पहाड़ अंडा दे सकता है पर चीन का ये चट्टान अंडे देती है। वो भी हर तीस साल में एक बार। तीस सालों तक ये चट्टान अंडे को अपने अंदर रखकर सेती है। इसके बाद जब तीस साल हो जाते हैं तो अंडे अपने आप चट्टान से अलग हो जाते हैं। इस चट्टान की ऊंचाई करीब 19 फीट है और ये 65 फीट लंबा है। चट्टान से निकले अंडे को लोग ख़ुशी का प्रतीक मानते हैं। इसी वजह से जैसे ही अंडे जमीन पर गिरते हैं लोग इन्हें लेकर भाग जाते हैं। ये अंडे काले और ठंडी सतह के होते हैं।  ये पूरी की पूरी चट्टान काले रंग की है। ऐसे में ये चट्टान जो अंडे देती है, वो भी काले रंग की है। चट्टान अंडे के शेप के होते हैं, जो बाहर से चिकने होते हैं। ये अपनेआप चट्टान की सतह से धीरे-धीरे बाहर की तरफ निकलने लगते हैं। इसे चट्टान पूरे तीस साल सेती है और जब ये पक जाते हैं तो अपने आप इसे बाहर गिरा भी देती है। वैज्ञानिक भी इस पूरे प्रॉसेस को समझने की लेकिन किसी को अभी तक सफलता नहीं मिली है।
आपको बता दें कि इस रहस्यमयी चट्टान का नाम चन दन या है, जिसका हिंदी में मतलब होता है- अंडे देने वाला पत्थर। अंडे का ये रहस्य सुलझाने में वैज्ञानिक भी सालों से लगे हैं। भू वैज्ञानिकों के मुताबिक़, ये चट्टान करीब पांच सौ मिलियन साल पुराना है। इतने सालों से ये चट्टान हर तरह के तापमान को झेल रही है लेकिन चट्टान के अंडे देने की प्रवृति नहीं बदली।
Tags: China