वायरल वीडियो : पिंजड़े में बैठे बाघ को कर रहा था ये शख्स परेशान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हलक में अटक गई जान

वायरल वीडियो : पिंजड़े में बैठे बाघ को कर रहा था ये शख्स परेशान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हलक में अटक गई जान

गनीमत रही कि बाघ ने आदमी को कोई नुक्सान नहीं पहुँचाया

आज के समय जहाँ जंगल तेजी से खत्म हो रहे हैं, ऐसे में हम शेर-तेंदुआ जैसे जंगली और खूंखार जानवरों को सिर्फ चिड़ियाघर में पिंजरों में देखा सकते है। पिंजरे में इन जानवरों को देखते ही हम लोग खुद को राजा समझने लगते हैं और इन जानवरों को परेशान करने की कोशिश करने लगते है।
हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद बाघ को परेशान कर रहा है। बदले में उस व्यक्ति के साथ जो होता है उसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी। यह व्यक्ति पिंजरे में बंद बाघ को देखकर उसे परेशान करने के लिए पिंजरे में अपनी उंगली डालता है। बाघ जहाँ पिंजरे में आराम से बैठा है, वहीं यह शख्स उंगली उठाकर उसे परेशान करता है। वह कभी बाघ की पीठ पर उंगली मारता है तो कभी गर्दन पर। आप देख सकते हैं कि यह बाघ के कान भी खींचता है।
इसी दौरान जब वह व्यक्ति फिर से पिंजरे में हाथ डालता है तो उसका हाथ पिंजरे में फंस जाता है। एक पल के लिए व्यक्ति की सांस रुक जाती है। वह तुरंत अपना हाथ बाहर निकालने के लिए जोर से धक्का देता है। आखिरकार वह पिंजरे से अपना हाथ बाहर निकालने में सफल हो जाता है। गनीमत यह है कि बाघ का ध्यान इस व्यक्ति पर नहीं जाता है। नहीं तो बाघ एक पल में उसका हाथ चबा जाता।

Related Posts