अजब प्रेम की गजब कहानी : भारत में अपने प्रेमी से मिलने इस बांग्लादेशी महिला ने जो किया वो तो बस फिल्मों में ही हो सकता है!

22 वर्षीय कृष्णा मंडल भारत में अपने प्रेमी से मिलने खतरनाक जंगली जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा में एक घंटे तक तैरती कर डेल्टा को पार करके वह पश्चिम बंगाल आ गईं

बहुत पुरानी कहावत है कि प्यार दीवाना होता है। प्यार ना तो जाति देखता है और ना ही धर्म। प्यार तो बस प्यार देखता है। इस प्यार के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इस बात को साबित किया है एक बांग्लादेशी लड़की ने जिसकी अजब प्रेम की गजब कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। इससे ज्यादा हैरानी की बात तो इस प्रेम कहानी का अंजाम है। लड़की प्यार की खातिर तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंच गई। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, इस लड़की की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा मंडल के रूप में की गई है। जिसे पुलिस ने अवैध रूप में देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 22 साल की कृष्णा मंडल भारत में अपने प्रेमी से मिलने खतरनाक जंगली जानवरों से भरे सुंदरबन डेल्टा में एक घंटे तक तैरती रही, डेल्टा को पार करके वह पश्चिम बंगाल आ गईं। सुंदरवन इतना खतरनाक है कि इंसानों का पता चलते ही उनपर जंगली जानवर आक्रण कर देते हैं। इंसानों का वहां से बचकर आना मुश्किल होता है। उस खतरनाक डेल्टा को पारकर कृष्णा भारत पहुंची और प्रेमी से मिलकर उससे शादी भी कर ली, लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अब वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी कर रही है।

बताया जाता है फेसबुक पर कृष्णा की मुलाकात अभिक मंडल से हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हो गई और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन, कृष्णा को अभिक की जुदाई बर्दाश्त नहीं हो पाई  लेकिन मुश्किल ये थी कि भारत आने के लिए कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था. प्रेमी से मिलने और शादी का सपना संजोए कृष्णा ने सुंदरबन डेल्टा तैरकर भारत आने का फैसला कियाऔर उससे मिलने के लिए भारत पहुंच गई। भारत पहुंचने के लिए उसने जो किया उससे सब हैरान रह गए।

पिछले हफ्ते इस प्रेमी जोड़े ने कोलकाता के मंदिर में शादी भी कर ली। लेकिन जैसे ही इसकी खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उसके पास भारत आने के जरूरी दस्तावेज नहीं हैं. इसीलिए अब उसे बांग्लादेश बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। शादी के बाद पत्नी की ये हालत देखकर उसका पति आशिक मंडल काफी परेशान है और कानूनी मदद लेने की सोच रहा है।