वायरल वीडियो : इस इंसान ने शेर को समझ क्या रखा है? किसी पालतू जानवर जैसे हांक रहा है!

वायरल वीडियो : इस इंसान ने शेर को समझ क्या रखा है? किसी पालतू जानवर जैसे हांक रहा है!

शेर को जंगल का राजा माना जाता है। खूंखार जानवरों की श्रेणी में शेर सबसे अग्रीम होता है। किसी जानवर की छोडो किसी इंसान की हिम्मत नहीं की वो शेर के सामने चला जाये वो भी खाली हाथ तो कभी नहीं। भले शेर पिंजड़े में बंद हो पर फिर भी इतनी हिम्मत रखता है कि एक बार में ही अपने दुश्मन को चित्त कर दे पर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें एक इंसान बड़े आराम से, बड़ी ही सहजता के साथ शेर को मात्र एक पाइप या डंडी के सहारे संचालित कर रहा है।
आपको बता दें कि एक वायरल वीडियो में एक आदमी द्वारा एक वयस्क नर शेर को एक भेड़ की तरह एक छड़ी के इशारे पर घुमाते देखा जा सकता है। इस वीडियो में दिख रहा है कि शेर, आदमी से डरता है, जंगल में भाग जाता है।
इस असामान्य वीडियो को 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लोग इसे देखकर बहुत हैरान हैं। हालांकि इस क्लिप से यह प्रतीत होता है कि आदमी और शेर एक दुसरे को जानते है और ये आदमी शेर के साथ खेल रहा हैं।

Related Posts