मछली पकड़ने के चक्कर में फंस गया मगरमच्छ, बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागा दंपत्ति
By Loktej
On
कई लोगों को मछलियाँ पकड़ने का काफी शौक होता है। मछली पकड़ने के लिए वह अपनी नांव और मछली पकड़ने की लड़की लेकर घंटों तक पानी में तैरते रहते है। हालांकि मछली पकड़ना कितना खतरनाक साबित हो सकता है वह आपको कैथरीन डायबोल और उनकी मंगेतर कैमरन बेट्स काफी अच्छे से बता पाएँगी। जब मछली पकड़ने गया यह दंपत्ति अपनी जान गँवाने से बचा था।
जानकारी के अनुसार, कैथरीन डायबोल और उनके मंगेतर कैमरन बेट्स मार्च में उत्तरी क्षेत्र में कुलेन द्वीप के पास अपनी 18 फुट की नाव में मछली पकड़ रहे थे। उसने अपनी नाव के पास एक संदिग्ध हरकत देखी, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, विशाल मगरमच्छ उसकी नाव पर कूद गया। दंपति ने मगरमच्छ के अपनी नाव के पास आने का विडियो भी रिकॉर्ड किया था।
पहले तो उन्हें पता नहीं चला कि यह मगरमच्छ है या कोई लकड़ी, लेकिन जिसे वे लकड़ी समझ रहे थे, वह अचानक नाव पर कूद पड़ा और उनका भ्रम टूट गया। मौत के कगार से लौटने का का अनुभव उन्होंने टिकटॉक पर भी शेयर किया था। अपने साथ हुये इस वाकये के दौरान शायद ही कैथरीन और कैमरन वापिस फिर से फिशिंग के लिए जाने की हिम्मत जुटा पाएंगे।
Tags: Social Media