Ek pyar Aisa bhi.
— AJAY YADAV (@AJAYYAD46374764) April 23, 2022
Mil gya kusum ka jvab.
ViShal 26April aayega#LOVEDIVE pic.twitter.com/MGVV0QJX4B
मिल गया कुसुम को विशाल का संदेसा; जानिये दस रूपये के नोट पर लिखी रोचक लव-स्टोरी!
By Loktej
On
कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक 10 रुपये के नोट की काफी चर्चा हो रही थी। इस नोट पर कुसुम नाम की एक युवती ने अपने प्रेमी विशाल के लिए एक संदेशा भेजा था। 10 रुपये की इस नोट पर कुसुम ने अपने आशिक को संदेशा देते हुये लिखा कि उसकी शादी 26 अप्रैल को फिक्स हो गई है। उसके पहले वह उसे भगाकर ले जाए। सोशल मीडिया पर हर कोई यह मैसेज 26 अप्रैल से पहले विशाल को पहुंचाने में जुट गया। हालांकि अभी यह मजेदार ट्रेंड खतम नहीं हुआ था कि उसके पहले ही सोशल मीडिया पर एक और 10 कि नोट वारयाल होने लगी। जिसमें विशाल ने अपना जवाब लिखा है।
जितना लोगों को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कि शादी में उत्साह नहीं देखने मिल रहा था उतना इस अनोखी लव स्टोरी के प्रति उत्साहित है। कुसुम के संदेश में विशाल ने अपने जवाब में लिखा है कि उसे उसका संदेश मिल चुका है। वह जल्द ही उसे लेने आएगा। ऐसे में लोग अब 26 अप्रैल कि राह देख रहे है, जिस दिन पता चलेगा कि क्या दोनों प्रेमी एक दूसरे को मिले या नहीं।
हालांकि इस वायरल तस्वीरों के पीछे की हकीकत कोई नहीं जानता है। क्या सच में कोई कुसुम और विशाल है या फिर यह सिर्फ एक वायरल कंटेट है। हर कोई इस पर अपनी विभिन्न प्रतिक्रिया दे रहा है।
Tags: Social Media