8.jpg)
खूबसूरत बनने के प्रयास में कर लिया कुछ ऐसा, गुब्बारे की तरह फूल गए होंठ
By Loktej
On
कई बार हम कुदरत ने जैसा बनाया है उससे भी अधिक हासिल करने का प्रयास करते है। कुछ ऐसी ही कोशिश ने इस महिला का चेहरा बिगाड़ कर रख दिया। महिला ने खुद को और भी सुंदर दिखाने के लिए खुद के ऊपर कई तरह की ट्रीटमेंट करवाई। हालांकि इस ट्रीटमेंट ने उसका बुरा हाल कर दिया और अब उसके होंठ गुब्बारे की तरह फूल गए है।
महिला ने लीप फिलर ट्रीटमेंट करवाई थी। जिसके बाद वह चाहती थी कि उसके होंठ पहले कि तरह फिर से अपनी मूल स्थिति में वापिस आ जाये। इसलिए उसने फिर से लीप फिलर डिजोल्व सर्जरी करवाने का ऐलान किया। हालांकि इसका जो परिणाम आया वह उसके लिए काफी हैरान कर देने वाला था। उसके होंठ पहले से काफी बड़े हो गए थे। उसके होंठ पहले के मुक़ाबले 5 गुना बढ़ गए थे।
महिला ने यह घटना सोशल मीडिया साइट टिकटोक पर शेयर किया था। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था। हालांकि उसने यह भी बताया कि उसे लीप फिलर डिजोल्व एजंट से एलर्जी थी। इसलिए ही उसके होंठ इतने खराब हो गए थे।
Tags: Social Media
Related Posts
8.jpg)