सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आंटी का ब्रेक डांस, डांस देखने के बाद ऋतिक को भूल जाएँगे
By Loktej
On
ऋतिक के गाने एक पल का जीना पर डांस कर के हर किसी को आंटी ने चौंकाया
हर किसी को डांस करना काफी अच्छा लगता है। बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई अपने कदम थिरकाने के लिए हमेशा ही तैयार होता है। सोशल मीडिया के इस जमाने में तो कई बार आपने बच्चों और बुजुर्गों के डांस के कई वीडियो भी देखें होंगे। ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ऋतिक रोशन के गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। कपड़े की दुकान में आंटी का यह डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
वीडियो मे आंटी ऋतिक के गाने 'एक पल का जीना' पर अपने जोरदार मुव्स दिखा रही है। उनके शानदार मुव्स देखकर हर कोई आंटी की तारीफ कर रहा है। अपने डांस के जरिये आंटी ने काफी धूम मचाई है। हर कोई उनके डांस वीडियो को देखकर काफी पसंद कर रहा है।
वीडियो को memecentral.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर ने लिखा है, 'आंटी जी रोकस्टार'। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और हर कोई इसे काफी पसंद कर रहा है। वीडियो को 4 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा कई लोगों ने अपने-अपने प्रतिभाव भी दिये है। एक यूजर ने तो आंटी को आने वाली सेलिब्रिटी भी बताया था।
Tags: Social Media