अब इसको क्या कहें; गर्भवती बकरी का रेप कर मार डाला!

अब इसको क्या कहें; गर्भवती बकरी का रेप कर मार डाला!

केरल के कासरगोड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां कुछ लोगों ने 4 महीने की गर्भवती बकरी के साथ बलात्कार कर उसे मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है। बकरी कोट्टाचेरी के एक कुलीन होटल में रहती थी। आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी सेंथिल के रूप में हुई है जो होटल में काम करता था। होटल के मालिक ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
होटल मालिक के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे बकरी की आवाज सुनकर सभी कर्मचारी उठे। उन्होंने देखा कि पास में ही गर्भवती बकरी पड़ी है और उसका खून बह रहा है। इसका अलावा लोगों ने वहाँ से एक आदमी को भागते हुये भी देखा। होटल मालिक ने बताया कि सेंथिल करीब 2 साल से होटल में काम कर रहा था। पुलिस द्वारा पूरे मामले में शिकायत दर्ज कर दी गई है। आरोपी पर पशु क्रूरता और इंडियन पैनल कोड संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसमें दोषी साबित होने पर आरोपी को दस साल तक की सजा हो सकती है। 
होटल के स्टाफ के अनुसार, जब तक वह बकरी की चीख सुनकर वहाँ तक पहुंचे थे, बाकी की मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा आरोपी सेंथिल को हिरासत में ले लिया गया है।
Tags: Kerala