पानी के अंदर घुस कर पंछी ने किया जहरीले साँप का शिकार, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो देखकर आप भी रह जाएँगे हैरान

पानी के अंदर घुस कर पंछी ने किया जहरीले साँप का शिकार, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो देखकर आप भी रह जाएँगे हैरान

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो हो रहा है काफी वायरल

सोशल मीडिया में आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते है। इनमें से कई वीडियो जानवरों से जुड़े होते है, जिसमें जानवरों की विभिन्न प्रवृत्तियां दिखाई जाती है। कई वीडियो में हमें जानवरों की शिकार करने की आदतों के बारे में भी बता चलता है। हम सभी को पता है कि जंगल का नियम है कि यदि जीवित रहना है तो आपको किसी न किसी को अपना शिकार बनाना ही पड़ेगा। चाहे वह पैड पोधे हो या फिर छोटे-मोटे जानवर। हर कोई शिकार कर के ही जीवित रह सकता है। ऐसा ही शिकार का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्षी पानी के अंदर से साँप का शिकार कर रहा है। 
कई बार हमें जानवरों को पानी में रहने वाली मछलियां, कछुए, मेंढक और साँप जैसे प्रजातियों का शिकार करते हुये देखा ही होगा। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बगुले ने पानी में से एक साँप का शिकार किया है। साँप उसकी चंगुल में से छूटने के काफी प्रयास करता है और उसे काटने की कोशिश भी करता है। पर वह सफल नहीं हो पाता है। बगुला भी उस साँप को अपनी चोंच में दबाकर रखता है और फिर अंत में एक किनारे जाकर घास पर बैठ जाता है। 
वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर rasal_viper नामक पेज से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। जहां एक यूजर ने इस नजारे को आश्चर्यजनक बताया तो वहीं एक यूजर ने बताया कि इस पंछी की चुंगल में से निकलना आसान नहीं है।