नारियल के पेड़ पर चढ़ रहे इस विशालकाय साँप को देखकर रुक गई सभी की साँसे, देखें वायरल वीडियो

नारियल के पेड़ पर चढ़ रहे इस विशालकाय साँप को देखकर रुक गई सभी की साँसे, देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से कई वीडियो जंगलों के भी होते है। जिसमें जंगली जानवरों की विभिन्न प्रवृत्तियों को देख हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी की आंखे फटी की फटी ही रह जा रही है। दरअसल वीडियो में एक विशाल साँप तेजी से नारियल के एक पेड़ के ऊपर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 
माना जाता है कि साँप बड़ी आसानी से किसी भी स्थल पर पहुँच जाते है। ऐसे कई वीडियो सामने आए है, जब साँप बड़ी-बड़ी इमारतों पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हो। ऐसे ही इस वीडियो में भी साँप विशालकाय साँप नालियर के पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 
वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय साँप ने अपने शरीर को पेड़ पर एक कोइल की तरह लपेट लिया है, जिसके बाद धीरे-धीरे वह अपने शरीर को ऊपर ले जा रहा है। इतनी चतुराई से पेड़ पर चढ़ रहे साँप को देखकर हर कोई स्तब्ध भी है और असमंजस में भी है। हर कोई इस वीडियो को देखर हैरान हो रहा है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने लाईक किया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर सौरभ जाधव नामक युवक के अकाउंट से शेयर किया गया है।
Tags: Instagram