यूक्रेन के समर्थन में नंगे बदन शांति संदेश लिखवा कर पेरिस की लड़कियों ने किया प्रदर्शन

यूक्रेन के समर्थन में नंगे बदन शांति संदेश लिखवा कर पेरिस की लड़कियों ने किया प्रदर्शन

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में यूक्रेन का काफी नुकसान हो रहा है। दुनिया के कई देश दोनों के युद्ध में यूक्रेन का समर्थन कर रहे है और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध और हमले रोकने कि अपील कर रहे है। दुनिया के विभिन्न देशों के नागरिकों ने भी यूक्रेन के खिलाफ हो रहे इस युद्ध पर अपना विरोध कर रहे है। ऐसे में पेरिस के एक ग्रुप ने युद्ध के खिलाफ अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। 
पेरिस के फेमिनिस्ट ग्रुप ने प्रसिद्ध एफिल टावर के सामने टॉपलेस होकर रूस का विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके लिए फेमिनिस्ट ग्रुप के सैंकड़ों सदस्य टॉपलेस पहुंचे और अपने शरीर पर शांति संदेश लिखवाये थे। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के खिलाफ हो रहे युद्ध के चलते कई लोगों ने पलायन किया है और लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ऐसे में हर कोई जल्द से जल्द युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो इसी की आशा कर रहे है।