अजब-गजब : मात्र चार महीनों में ही पैदा हुआ ये चमत्कारी बच्चा,अभी तक है जीवित

अजब-गजब : मात्र चार महीनों में ही पैदा हुआ ये चमत्कारी बच्चा,अभी तक है जीवित

3 महीने पहले दुनिया में आए इस बच्चे की तस्वीर लोगों के साथ खुद उसके माता-पिता ने शेयर की

सोशल मीडिया पर आप आये दिन ऐसी खबरों के बारे में सुनते है जिस पर एक बार में विश्वास कर पाना संभव नहीं होता। हाल ही में ऐसी ही एक खबर सामने आई है जहाँ पैदा हुए बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। इस बच्चे को मिरेकल बेबी कहा जा रहा है क्योंकी ये बच्चा मात्र पांच महीने में पैदा हो गया। सामान्यतः एक बच्चे के जन्म के लिए 9 महीने जितना समय लगता है पर अपने समय से 4 महीने पहले दुनिया में आए इस बच्चे की तस्वीर लोगों के साथ खुद उसके माता-पिता ने शेयर की।
जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर में रहने वाली किम्बर्ली बयेर्स और उसके पति ग्लेंन ने ही अपने बच्चे की तस्वीर पोस्ट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी। बच्चे के सात महीने के हो जाने के बाद उसकी तस्वीरें लोगों के साथ शेयर करते हुए बताया कि किम्बर्ली के बेटे रोरी का जन्म मात्र पांच महीने में हो गया था। किम्बर्ली अपने समय को याद करते हुए बताती है कि जब गर्भ के समय लगातार उसका पेट खराब रहता था। अचानक पांचवें महीने में उसे लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद अस्पताल में उसने अपने बेटे चार महीने पहले जन्म दिया। 33 साल की किम्बर्ली ने जून में सिजेरियन के जरिये अपने बेटे को जन्म दिया था। 
बता दें कि समय से बहुत पहले जन्में रोरी का वजन आधे किलो था। इसके बाद रोरी को तुरंत आईसीयू में रखा गया। रोरी के चार महीने पहले ही पैदा हो जाने से उसका सम्पूर्ण विकास नहीं हो पाया था। जन्म के समय अधिकांश लोगों की राय थी कि बच्चा अधिक समय तक जीवित नहीं रहेगा पर अस्पताल वालों की मदद से अब रोरी 7 का हो चुका है। हालांकि, अभी भी रोरी अपने घर नहीं जा पाया है। मिरेकल बेबी ने अपनी लाइफ से लोगों को हैरान कर दिया। 7 महीने के हो जाने के बाद भी डॉक्टर्स रोरी को अस्पताल में रख रहे हैं।
Tags: Feature