वायरल वीडियो : अब ये डॉक्टर लोगों को दे रहे हैं ‘गोबर’ खाने की सलाह, जानिए क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो : अब ये डॉक्टर लोगों को दे रहे हैं ‘गोबर’ खाने की सलाह, जानिए क्या है पूरा मामला

हरियाणा के करनाल जिले में एक डॉक्टर का गोबर खाता हुआ वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे देखने को मिल जाये ये कहा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ अजीबोगरीब और हैरतअंगेज देखने को मिल हो जाता है। ऐसे ही इन दिनों हरियाणा के करनाल जिले में एक डॉक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो 4-5 दिन पुराना है पर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर गाय का गोबर खाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में डॉक्टर कहते हैं कि एक चम्मच गाय का गोबर खाने से तन और मन की शुद्धि होती है। डॉक्टर कह रहे हैं कि गाय भारत की राष्ट्रीय पशु होनी चाहिए।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो में गाय का गोबर खाने वाले डॉक्टर का नाम मनोज मित्तल है। डॉ मनोज मित्तल एक बच्चों के चिकित्सक हैं हालाँकि, उन्हें आयुर्वेद में बहुत रुचि है। वायरल वीडियो में डॉक्टर कह रहे हैं कि भारत का राष्ट्रीय पशु गौ माता होना चाहिए। भारत का राष्ट्रीय पशु हिंसक पशु नहीं होना चाहिए। गायों में पाए जाने वाले पंचद्रव का एक हिस्सा मानव जाति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इस वायरल हो रहे वीडियो में डॉक्टर साहब कहते नजर आ रहे हैं कि मेरी मां अग्यारस के व्रत में हमेशा गाय का गोबर खाती हैं। एक चम्मच गाय का गोबर खाने से हमारा तन और मन पवित्र हो जाता है, हमारी आत्मा पवित्र हो जाती है। अगर यह हमारे गर्भ में चला जाए तो यह पूरे शरीर को शुद्ध कर देगा। डॉ। मित्तल का कहना है कि अगर कोई महिला गाय का गोबर खाएगी तो उसकी नॉर्मल डिलीवरी होगी और उसे सिजेरियन की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका कहना है कि हम 9 भाई-बहन हैं और मेरी मां की सभी डिलीवरी सामान्य हुई है। गाय का गोबर खाने से कभी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल इस वायरल वीडियो में यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।