हैरतअंगेज : सामने आया दुनिया के सबसे बड़े सांप का वीडियो

हैरतअंगेज : सामने आया दुनिया के सबसे बड़े सांप का वीडियो

सांप का आकार इतना पड़ा कि बुलानी पड़ी क्रेन

आज तक आप बहुत से लंबे सांपों के बारे में पढ़ते या सुनते रहे होंगे पर आज हम जिस सांप की बात कर रहे उसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप। दरअसल कैरिबियाई देश डोमिनिका से एक विशालकाय सांप का वीडियो सामने आया है। यह सांप इतना बड़ा है कि इसे उठाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। जिसे दुनिया का सबसे बड़ा सांप कहा जाता है। यह सांप वर्षा वन में पाया जाता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक ये एक जिंदा सांप कम से कम 10 फीट लंबा था, जिसे क्रेन से उठा लिया गया। क्रेन के उठते ही सांप हवा में लहरा रहा था। यह देख नाले के पास खड़े लोग और क्रेन चालक भी सहम गए। इस खतरनाक बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप की एक प्रजाति के सांप लगभग 13 फीट लंबे होते हैं।
हमला करते समय, बोआ कंस्ट्रिक्टर पहले अपने शिकार को चारों तरफ से पकड़ता है और फिर शिकार करने से पहले उसे अपने दांतों से काटता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहा सांप किस प्रजाति का है।
आपको बता दें कि जिस स्थान से ये सांप मिला है वो डोमिनिका केवल 29 मील लंबा और 16 मील चौड़ा है, जो इसे वन्यजीवों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बनाता है। इसे द नेचर आइलैंड भी कहा जाता है। यहां अक्सर दुर्लभ प्रजाति के कीड़े पाए जाते हैं।

Related Posts