हैरतअंगेज : ये है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, कीमत जानकर चौक जायेंगे आप

दुबई में मिलने वाले इस आइसक्रीम की खासियत जानकर आप दबा लेंगे दांतों तले ऊँगली

अगर आप एक फ़ूड लवर इंसान है तो आपने तरह तरह की आइसक्रीम चखे होंगे। अब अगर कोई आपसे पूछे कि किसी भी आइसक्रीम की अधिकतम कीमत कितनी होनी चाहिए? तो आप जवाब देंगे 100 रुपये या 200 रुपये या बहुत ज्यादा 1000 रुपये तक। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे है जिसकी कीमत और सामग्री जानकार हैरान हो जाएंगे आप।
हम जिस आइसक्रीम की बात कर रहे है वो आइसक्रीम दुबई में मिलती है। दुबई तो अपने हाई-फाई लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा वाला इस देश में एक आइसक्रीम मिलती है जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है। जाहिर है यह आइसक्रीम बेहद खास है क्योंकि इसमें सोना लगा है। इस आइसक्रीम का नाम है ब्लैक डायमंड।
आपको बता दें कि दुनिया की इस सबसे महंगी आइसक्रीम को वर्साचे कप में सर्व किया जाता है। ये आइसक्रीम दुबई के स्कूपी कैफे में 2015 में लॉन्च की गई थी। इसमें ऊपर 23 कैरेट का सोना लगा है और अंदर मैडगास्कर वनीला आइसक्रीम है। साथ में ईरान का केसर और ब्लैक ट्रफल भी मिला गया है। ब्लैक डायमंड आइसक्रीम, वर्तमान में दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्कूपी कैफे में परोसा जाता है, इसकी कीमत 3,000 दिरहम (लगभग 60,000 रुपये) है। दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम 7 कैरेट सोने की पन्नी है जिसे खाया जा सकता है। इस महंगी आइसक्रीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Tags: Dubai