अजब-गजब: 85 साल की उम्र में अपना सच्चा प्यार खोज रही है ये महिला, हाल ही में आधे उम्र के लड़के से हुआ ब्रेकअप

अजब-गजब: 85 साल की उम्र में अपना सच्चा प्यार खोज रही है ये महिला, हाल ही में आधे उम्र के लड़के से हुआ ब्रेकअप

85 की उम्र में एक्सरसाइज और डायट से खुद को फिट रखने वाली हैट्टी को मिल रहे है दूर दूर से ऑफर

आपने ये बात तो जरुर सुनी होगी कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अब हम आपको एक ऐसी घटन एके बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकार आप भी इस बात से और सहमत हो जाएगे। आज के आधुनिक और ऑनलाइन ज़माने में लोग प्यार की तलाश में अब डेटिंग साइट्स पर आ जाते हैं। इन साइट्स पर लोग अपने लिए साथी खोजते है और अगर उनका एक साथी के साथ तालमेल नहीं बैठता तो वो फिर दुसरे की तलाश में निकल पड़ते हैं। नए उम्र के लड़के-लड़कियों के लिए तो ये फिर भी एक बार तर्क सांगत लगता है पर न्यूयॉर्क की रहने वाली 85 साल की ग्लैमरस दादी भी ऐसी ही एक डेटिंग साइट पर अपने लिए के साथी की तलाश कर रही है। बड़ी बात ये है कि हैट्टी का हाल ही में अपने 39 साल के प्रेमी से ब्रेकअप हुआ है। इसके बाद अब वो अपने लिए नया पार्टनर ढूंढ रही है।
आपको बता दें कि अपने सच्चे प्यार को खोज रही हैट्टी अपने साथी के साथ हुए ब्रेकअप से बुरी तरह टूट गई लेकिन रोने के बजाय हैट्टी फिर से डेटिंग के लिए तैयार है। इसके लिए उन्होंने बंबल नाम के डेटिंग ऐप पर प्रोफ़ाइल बनाई है। 
हैट्टी की निजी जिन्दगी की बात करें तो उनका 48 साल की उम्र में तलाक हो गया जिसके बाद से ही हैट्टी ने जवान लड़कों को डेट करने का फैसला किया। वैसे भी अपने कॉन्फिडेंस और बिंदास लुक से वो अपने नए लड़कों को आकर्षित कर लेती हैं। हैट्टी के पास कई अनुरोध है पर उन्होंने किसी को डेट नहीं किया है। वो सबसे बातें कर उन्हें जानने की कोशिश कर रही है।
85 की उम्र में एक्सरसाइज और डायट से खुद को फिट रखने वाली हैट्टी को टिंडर ने ब्लॉक कर दिया इस वजह से उन्होंने बंबल की और रुख किया। उन्होंने बताया कि उसे डेटिंग के बाद लड़कों के साथ अकेले समय बिताना पसंद है। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही उनका सच्चा प्यार मिल जाएगा।
Tags: Love

Related Posts