हैरतअंगेज : इस प्रेमी ने मरने के साल भर बाद किया अपनी प्रेमिका को गर्भवती

हैरतअंगेज : इस प्रेमी ने मरने के साल भर बाद किया अपनी प्रेमिका को गर्भवती

विंटर ओलंपियन एलेक्स के मरने के बाद एलीडे ने संभलकर रखा था एलेक्स का हेल्दी स्पर्म

किसी भी इन्सान के लिए उसका साथी बहुत खास होता है। लोग अपने साथी के चले जाने के बाद उसकी यादों के संजोने और उसके साथ रहने के लिए तरह तरह की तरकीबें अपनाते है। ऐसे में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की यादों को सहेजने के लिए बड़ा ही अनोखा तरीका अपनाया। ओलंपियन एलेक्स पुलिन की गर्लफ्रेंड ने एक ऐसा काम किया है जिसे जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल साल 2020 में एक हादसे में एलेक्स पुलिन की मौत हो जाने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने एलेक्स के मरने के 24 घंटों बाद उनका स्पर्म कलेक्ट कर अब खुद को उसी से गर्भवती कर लिया है और अब वो एलेक्स के बच्चे की मां बनने वाली हैं। ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं बल्कि हकीकत है।
आपको बता दें कि वर्ल्ड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का दो बार खिताब जीतने वाले विंटर ओलंपियन एलेक्स पुलिन जुलाई 2020 में ऑस्ट्रेलिया में एक हादसे के शिकार हो गये जहाँ उनकी मौत हो गई थी। एलेक्स अपनी प्रेमिका एलीडे व्लुग के साथ 8 सालों से रिश्ते में थे। एलेक्स के मरने के बाद एलीडे के कहने पर डॉक्टर्स ने एलेक्स के शरीर से हेल्दी स्पर्म निकाल कर एलिडे को दे दिया, जिसे एलिडे ने फ्रिज में संभलकर रखा था। एलीडे ने आईवीएफ टेकनीक की मदद से खुद को प्रेग्नेंट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म भी की है। एलीडे ने लिखा- 'मेरा बेटा अक्टूबर में आ रहा है। मैं और एलेक्स पिछले कुछ सालों से बच्चे की तैयारियां कर रहे थे। ये मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण दौर रहा है लेकिन आखिरकार मैं बेहतर महसूस कर रही हूं।
एलीडे बताती है कि वो एलेक्स को बहुत मिस करती हहै लेकिन अब उनके पास एलेक्स का बच्चा होगा। उन्होंने आगे बताया जिस समय एलेक्स की मौत हुई उस दौरान हम चाहते थे कि मैं प्रेग्नेंट हो जाऊं। काफी समय से हम एक बेबी प्लान कर रहे थे और इसके लिए हम आईवीएफ तकनीक पर भी सोच-विचार कर रहे थे। 
आपको बता दें कि क्वींसलैंड शहर के कानून के अनुसार, किसी भी इंसान की मौत के 36 घंटों बाद तक स्पर्म को कलेक्ट किया जा सकता है। एलेक्स ने ऐसा ही किया था। एलेक्स के पेरेंट्स भी इस दौरान वहां मौजूद थे।

Related Posts