समुद्र में मछुआरे ने जिसे 'एलियन' समझ लिया वो खतरनाक दुर्लभ कीड़ा टो इटर था, जानें पूरा माजरा

समुद्र में मछुआरे ने जिसे 'एलियन' समझ लिया वो खतरनाक दुर्लभ कीड़ा टो इटर था, जानें पूरा माजरा

अजनबी जीव को देखते ही भगा मछुआरा, लोगों ने बताइए एलियन जीव की सच्चाई

अगर आपको या आपके किसी परिजन या दोस्त को कोई एलियन कीड़ा काट लेगा तो क्या करेंगे आप? आप कहेंगे कि ये तो निरानिर बेतुकी बातें हैं, भला किसी को एलियन कीड़ा कैसे काट सकता है? लेकिन ऐसा हुआ हैं पर जिस कीड़े ने इंसान को काट लिया हैं वो कोई एलियन नहीं बल्कि एक बहुत ही दुर्लभ कीड़ा हैं। दरअसल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया  में समंदर में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे ने अपनी नाव पर एक बेहद अजीब जीव देखा लिया और उसे वो एलियन कीड़ा समझ बैठा। मछुआरा इस कीड़े को देखकर हैरान था, क्योंकि इससे पहले उसने कोई ऐसा जीव समंदर में नहीं देखा था। इसके बाद वो किसी तरह से भागता हुआ अपने घर पहुंचा।
आपको बता दें कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बॉबी स्प्रोवेरी  नाम के एक मछुआरे का सामना एंडरबाय में फिशिंग के दौरान एलियन जीव से हुआ। बॉबी के अनुसार वो एलियन जीव थोड़ा-थोड़ा केकड़े और कछुए जैसा था और साथ ही वो जून बग (एक तरह का कीड़ा) जैसा भी लग रहा था। उसके कई पैर थे और ऊपर से एक कछुए जैसा शेल था। मछुआरे ने बताया कि उसने पहली बार ऐसा कुछ देखा था। जब पहले उसने इस जीव को देखा तो उसे ये किसी जून बग या वॉटर बीटल जैसा लग रहा था। इस अनोखे और अंजन जीव को देखकर मछुआरा डर के मारे जल्दी से वहां से भाग गया।
इसके बाद जब मछुआरा घर पहुंचा तो उसने 4 इंच के इस 'एलियन जीव' की फोटो सोशल मीडिया पर डाली और इसी के साथ सच्चाई पता चली। उसके दोस्तो और रिश्तेदारों ने फोटो देखते ही एलियन को पहचान लिया। लोगों ने उस मछुआरे को बताया कि वो जिसे एक एलियन जीव समझ रहा था वो इसी धरती का एक खतरनाक कीड़ा है। इस जीव को टो ईटर कहा जाता है और ये इतना खतरनाक हैं कि इसके एक बार काट लेने से इंसान दर्द से तड़पा उठता है। इस जीव की लगभग 170 प्रजातियां हैं, जो नदी, तालाब और समंदर में भी पाई जाती हैं।
Tags: Canada