अजब प्रेम की गजब कहानी : अपने से दुगने उम्र के आदमी के साथ प्रेम संबंध में हैं ये महिला

अजब प्रेम की गजब कहानी : अपने से दुगने उम्र के आदमी के साथ प्रेम संबंध में हैं ये महिला

लोगों के तानों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग समझते है बाप बेटी

कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी ‘चीनी कम’। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन और तब्बू थे। ये एक प्रेम कहानी थी जिसमें तब्बू को अपने से दुगनी उम्र वाले अमिताभ से प्रेम हो जाता है और फिर दोनों शादी करना चाहते हैं! आप सोच रहे होंगे कि हम आपको फिल्म की कहानी क्यों बता रहे? दरअसल ऐसा ही कुछ अब असल जीवन में देखा जा रहा है। एक ऐसा कपल हैं जो इन्ही की तरह उम्र का फासला रखता हैं। इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर में रहने वाली 26 साल की लॉरेन केर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वे अपने से दोगुनी उम्र के ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। ऐसे में कई बार उन्हें लोग बाप-बेटी समझ लेते हैं। हालांकि उन्हें इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर मिडिल्सब्रा की लॉरेन केर एंथनी शैलोर नाम के एक आदमी के साथ संबंध में हैं। लॉरेन की उम्र 26 साल है, जबकि एंथनी 55 साल के हैं। हालांकि वे दोनों एक साथ अभूत खुश हैं लेकिन समाज इस चीनीकम टाइप लव स्टोरी को समझ नहीं कर पा रहा। डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की मुलाकात पहली बार साल 2017 में हुई थी। उस समय नाइटक्लब में बाउंसर का काम कर रहे एंथोनी ने लॉरेन को किसी विवाद के चक्कर में एंथनी ने नाइट क्लब से बाहर निकाल दिया था।
इसके बाद लॉरेन दोबारा एंथनी से तब मिलीं, जब वो नई जॉब के लिए एक कंपनी में गईं। एंथनी भी उसी दिन अपनी नौकरी की शुरुआत करने वाले थे। साथ में काम करते हुए दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित हुए और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस पर लॉरेन केर का कहना है कि उनके परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार किया और उन्हें पूरा सपोर्ट किया। हालांकि जब ये रिश्ता समाज के सामने आया तो इसे लेकर तमाम तरह की बातें उन्हें सुननी पड़ीं।
आपको बता दें कि लॉरेन केर और एंथनी शैलोर  ने नवंबर 2017 में अपना रिश्ता शुरू किया था और पिछले साल अप्रैल में उन्हें एक बेटी हुई। एंथनी शैलोर का प्लान शादी करना, दूसरा बच्चा पैदा करना और घर खरीदकर साथ रहना है। अब वे एक परिवार के तौर पर रहना चाहते हैं।
Tags: England