ये हैं दुनिया का सबसे महंगा नमक, इसे खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन

ये हैं दुनिया का सबसे महंगा नमक, इसे खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन

कई हफ्तों की मेहनत के बाद यह नमक तैयार किया जाता है

खाने में नमक का बहुत महत्त्व हैं। कोई भी खाना बिना नामक अधूरा है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नमक की जरूरत होती है। सह ही नमक बड़ी ही आसानी और कम कीमत पर उपलब्ध रहता हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन दुनिया में एक ऐसा नमक है जिसे खरीदने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। यह दुनिया का सबसे महंगा नमक है।
जी न्यूज़ की मने तो दुनिया का सबसे महंगा नमक आइसलैंडिक सॉल्ट (Icelandic Salt) है। यह बहुत महंगा होता है लेकिन इसके बावजूद हर शेफ का पसंदीदा नमक है। इस नमक की सिर्फ 90 ग्राम मात्रा के लिए आपको करीब 11 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 803 रुपए अदा करने पड़ेंगे।
(Photo Credit : divyabhaskar.co.in)
यह नमक किसी लग्जरी से कम नहीं है और कुछ साल पहले ही इसकी खोज हुई था। आइसलैंड के उत्तर-पश्चिमी भाग में आइसलैंडिक नमक हाथ से तैयार किया जाता है। ये नमक वेस्टफोर्ड, आइसलैंड में साल्टवर्क फैक्ट्री में निर्मित होता है। यह क्षेत्र पहाड़ी है और वर्ष के कई दिनों तक भारी हिमपात के कारण बंद रहता है। सड़क सुरंग बनने के बाद 1996 में यहां की स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ। यह जगह हर साल 10 मीट्रिक टन नमक का उत्पादन करती है। कई हफ्तों की मेहनत के बाद यह नमक तैयार किया जाता है और सारा काम हाथ से ही किया जाता है। यह नमक भूतापीय ऊर्जा से प्राप्त शक्ति से तैयार किया जाता है। जियोथर्मल पावर जियोथर्मल एनर्जी है और यह ग्रीक मेटल जियो से आती है। यह नमक रेकिन प्रायद्वीप पर मौजूद भूतापीय ऊर्जा का उपयोग करके तैयार किया जाता है। दुनिया का सबसे ताज़ा समुद्री जल रेकिन प्रायद्वीप पर मौजूद है।
समुद्र के पानी को नमक बनाने की जगह पर लाया जाता है। इसके बाद इसे बड़ी बिल्डिंग्से में पाइप के जरिए भेजा जाता है। यहां पर कई पूल बने होते हैं और हर पूल में रेडिएटर्स होते हैं। इन रेडिएटर्स की मदद से पानी बहता है और सी-वॉटर को गर्म करता है। जैसे-जैसे पानी भाप बनकर उड़ता है, वैसे-वैसे नमक तेजी से एक जगह पर इकट्ठा होने लगता है। टैंक्सर से लेकर पैन और ड्राइंग रूम सब गर्म पानी से लैस होते हैं। जब नमक बनकर तैयार होता है तो वो हल्का  सा हरे रंग का होता है।
Tags: