दुनिया का पहला ऐसा नन्हा बच्चा जो तीन लिंगों के साथ पैदा हुआ!

दुनिया का पहला ऐसा नन्हा बच्चा जो तीन लिंगों के साथ पैदा हुआ!

इराक के दंपति का बालक जन्मा तीन लिंग के साथ, दुनिया का संभावत पहला केस

भगवान द्वारा बनाई गई इतनी बड़ी दुनिया में आए दिन कोई न कोई अजीब और अनोखी घटना हमें देखने मिलती ही रहती है। कुछ ऐसी ही घटना एक बार और सामने आई है, जब इराक के रहने वाले एक दंपत्ति ने के ऐसे बालक को जन्म दिया जो तीन लिंग के साथ पैदा हुआ। 
7न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे का जब जन्म हुआ तब माता-पिता को बच्चें के शुक्रकोश की थैली के पास कुछ सूजन जैसा लगा। जब वहां मौजूद डॉक्टरों ने इस पर ध्यान दिया तो पता चला की वह स्किन प्रोजेकशंस, मतलब की शरीर में से ही निकले हुये अंग थे। इसके बाद सभी डॉक्टरों ने उन स्किन प्रोजेकशंस की अच्छे से जांच की जिसमें पता चला की बच्चे को तीन लिंग थे। जिसमें दूसरा लिंग पहले लिंग से जुड़ा हुआ था और लगभग 2 cm का था, वही तीसरा लिंग उसके शुक्रकोष की थैली के नीचे लगभग 1 cm जितना था। तीनों लिंग एक दूसरे से जुड़े थे, हालांकि इन सभी का मूत्र मार्ग अलग अलग नहीं था। 
डॉक्टरों ने बताया की इस तरह का पूरी दुनिया में संभवत पहला ही केस है। आज तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। इसके अलावा बालक पूरी तरह से स्वस्थ है। डोकटरों ने कहा की इसके पहले कई बार एक साथ दो लिंग के साथ बालक के पैदा होने की खबर आई है। हालांकि इसकी संभावना भी काफी कम है। हर 5 से 6 मिलियन बालको में एक बालक दो लिंग के साथ पैदा होता है। पर तीन लिंग के साथ किसी बालक के पैदा होने की यह पहली घटना है।