
घोड़े को अपने कंधे पर उठा लेता हैं यह आदमी, ताकत देख कर हो जाओगे हैरान
By Loktej
On
150 किलो का वजन आसानी से उठा लेता हैं हाथ से
कई लोगों को घुड़सवारी का शोख होता हैं, तो कई लोगों को ऊंट की सवारी करने में मजा आता हैं। पर क्या आप किसी ऐसे आदमी के बारे में जानते हैं, जो घोड़े को उठा कर यहाँ वहाँ घूमता फिरे। हाँ यहाँ हम खिलौने वाके घोड़े की बात नहीं कर रहे, हम बात कर रहे असली घोड़े को उठाने की। आप बोलोगे की ऐसा कैसे मुमकिन हैं तो आप की बता दे की एक ऐसा आदमी है जो आसानी से घोड़े को अपने कंधे पर उठा लेता हैं।
सर्कस में करता था काम
हम बात कर रहे हैं यूक्रेन के रहने वाले दमित्री जो ऐसे कई कारनामे करता रहता हैं। दमित्री का घोड़े को अपने कंधे पर उठाने वाला फोटो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। बता दे की दमित्री की गिनती विश्व के सबसे ज्यादा ताकतवर लोगों में होती हैं। ऐसे कई फोटो और वीडियो से दमित्री का इंस्टाग्राम अकाउंट भरा पड़ा हैं। दमित्री अपने दाँतो से लोहे की रोड को मौड़ सकता हैं।
इसके पहले दमित्री सर्कस में काम करता था। दमित्री अपने हाथ से ही 150 किलो तक का वजन आसानी से उठा लेता था। इसके अलावा वह अपने सिने पर से यात्रियों से भरी गाडियाँ भी जाने देता था। फिलहाल जो दमित्री का फोटो वायरल हुआ हैं, उसे देखकर तो हर कोई हैरान हैं। कई लोग तो दमित्री को रियल लाइफ हल्क भी कह रहे हैं।
आइये देखते हैं दमित्री का ऐसा ही एक हैरतअंगेज़ वीडियो
Tags: