भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की लंबी छलांग, बने दुनिया के तीसरे सबसे धनवान व्यक्ति

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की लंबी छलांग, बने दुनिया के तीसरे सबसे धनवान व्यक्ति

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स में सामने आया डाटा, जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर का मुकाम हासिल कर लिया

भारतीय दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी का दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की सूची में दबदबा कायम है। अडानी एक बार फिर से लंबी छलांग लगाते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स में अडानी की नेटवर्थ 131.3 अरब डॉलर आंकी गई है। गौतम अड़ानी 131.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने पहले इस पायदान पर मौजूद जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर का मुकाम हासिल कर लिया है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स में सामने आई जानकारी


फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, एशिया के सबसे अमीर आदमी और अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर 131.3 अरब डॉलर हो गई है। अदानी की तुलना में बेजोस की कुल संपत्ति 126.9 अरब डॉलर है। दोनों के बीच संपत्ति के अंतर की बात करें तो भारतीय कारोबारी गौतम अदानी जेफ बेजोस से 4.4 अरब डॉलर ज्यादा अमीर हैं।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी


हाल ही में ट्विटर पर अधिपत्य करने वाले एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की जगह बरकरार है। फोर्ब्स की सूची में वह 223.8 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ड दूसरे नंबर पर हैं, उनकी नेटवर्थ 156.5 अरब डॉलर है। इसके अलावा पांचवे नंबर पर 104.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ वॉरेन बफे, 102.9 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर बिल गेट्स, 102.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन सातवें नंबर पर हैं। 
 

अंबानी आठवें नंबर पर 


दुनिया के टॉप टेन अरबपतियों में दो भारतीय हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर गौतम अडानी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें नंबर पर काबिज हैं। उनकी नेटवर्थ 89.2 अरब डॉलर है। 

अदानी अंबानी से कितना आगे


दुनिया के अमीरों की सूची में अपना दबदबा बनाए रखने वाले भारतीय कारोबारियों के बीच संपत्ति में भारी असमानता है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी संपत्ति के मामले में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी से 42.1 अरब डॉलर आगे हैं। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के बाद दो और अरबपति हैं। इनमें लैरी पेज 83.5 अरब डॉलर के साथ नौवें स्थान पर है, जबकि 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कार्लोस स्लिम हेलू का नाम शामिल है।

मार्क जुकरबर्ग 29वें नंबर पर फिसले


फोर्ब्स के अनुसार, फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति में इस साल तेजी से गिरावट आई है। उनकी संपत्ति में 60 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। जुकरबर्ग अब 36.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अरबपतियों की सूची में 29वें नंबर पर आ गए हैं। लंबे समय तक टॉप-10 की सूची में अपनी उपस्थिति बनाए रखने वाले सर्गेई ब्रिन अब 80.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।