मात्र 19 साल की उम्र में भारत के सबसे अमीर टीनएजर बने ज़ेप्टो के फाउंडर कैवल्य

मात्र 19 साल की उम्र में भारत के सबसे अमीर टीनएजर बने ज़ेप्टो के फाउंडर कैवल्य

आईआईएफएल वेल्थ हुरुन 2022 सूची के अनुसार कैवल्य वोहरा बने देश के सबसे अमीर युवा, फिजिक्सवाला के अलख पांडेय भी सूची में शामिल

इस दुनिया में कुछ लोग अपनी मेहनत और लगन के दम पर बहुत ही कम उम्र में ऊंचाइयों पर पहुंच जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं Zepto के फाउंडर कैवल्य वोहरा।  क्विक-कॉमर्स कंपनी Zepto की को-फाउंडर कैवल्या वोहरा देश की सबसे अमीर टीनएजर बन गए हैं।

 इसके अलावा अन्य लोगों की भी एंट्री


कैवल्य वोहरा ने इस साल पहली बार आईआईएफएल वेल्थ हुरुन 2022 सूची में जगह बनाई है।  वोहरा के अलावा, फिजिक्सवाला के सह-संस्थापक अलख पांडे सहित कई अन्य स्टार्ट-अप संस्थापकों ने भी पहली बार सूची में जगह बनाई है।


 19 साल की उम्र में देश में सबसे अमीर युवा


 आपको जानकर हैरानी होगी कि वोहरा महज 19 साल की उम्र में देश के सबसे अमीर युवा भारतीय बन गए हैं।  इसके अलावा, वह 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वाले देश के पहले किशोर हैं। IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 के अनुसार, कैवल्य वोहरा ने 2020 में अदित पालिचा के साथ जेप्टो की स्थापना की।  पिछले एक साल में इसका वैल्यूएशन 50 फीसदी से ज्यादा उछला है।  इसका सीधा फायदा कैवल्य वोहरा को मिला है।  साथ ही वोहरा के अलावा 20 साल की अदिति पलिचा ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है.  रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 10 साल पहले 'रिच लिस्ट' में देश के सबसे युवा अमीर 37 साल के थे।

 अडानी शीर्ष पर बने रहे


 अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने भारत के सबसे अमीर लोगों की आईआईएफएल वेल्थ हुरुन 2022 सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है।  इसके साथ ही इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं।  सूची के अनुसार, गौतम अडानी 10.94 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
Tags: Businesss