मई महीने में बैंकों में कितने दिन अवकाश रहने वाला है, जानिये आरबीआई की छुट्टी की लिस्ट

मई महीने में बैंकों में कितने दिन अवकाश रहने वाला है, जानिये आरबीआई की छुट्टी की लिस्ट

मई महीने में बैंक पूरे 13 दिन बंद रहेंगे, बैंक में कोई काम है, तो आज ही निबटा लें वरना फिर पांच दिन बाद खुलेगा बैंक

आज अप्रैल माह का अंतिम दिन हैं। आज के साथ ही अप्रैल माह ख़त्म हो जायेगा और कल से मई की शुरूआत हो जाएगी। मई में बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। मई महीने में बैंक पूरे 13 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें।
आपको बता दें कि बैंक कर्मचारियों को मई का महिना पसंद आने वाला हैं। मई के शुरू होते ही छुट्टियां शुरू हो जायेंगी। इस महीने एक दिन नहीं, बल्कि चार दिन तक बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी की हैं। 1 मई को मजदूर दिवस पर सरकारी छुट्टी होती है। बैंकों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। इसलिए अगर बैंक में कोई काम है, तो 30 अप्रैल से पहले ही इसे निबटा लें। अगर आपने अभी काम नहीं निपटा लिया, तो आपका काम लटक सकता है।
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार मई 2022 के पहले सप्ताह में 4 दिन बैंकों में छुट्टियां हैं। 1 मई को रविवार है। 2 मई को कई राज्यों में परशुराम जयंती की छुट्टी रहेगी। 3 और 4 मई को ईद-उल-फितर और बसवा जयंती (कर्नाटक) की छुट्टी रहेगी। बताते चले कि ईद की छुट्टी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

मई में बैंकों की छुट्टियों की सूची 
1 मई 2022 : मजदूर दिवस / महाराष्ट्र  दिवस। (रविवार) पूरे देश में बैंक बंद। 
2 मई 2022 : महर्षि् परशुराम जयंती - कई राज्यों में छुट्टी 
3 मई 2022 : ईद-उल-फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक) 
4 मई 2022 : ईद-उल-फितर, (तेलंगाना) 
8 मई 2022 : रविवार 
9 मई 2022 : गुरु रवीन्द्रनाथ जयंती- पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा 
14 मई 2022 : दूसरे शनिवार पर बैंकों का अवकाश 
15 मई 2022 : रविवार 
16 मई 2022 : बुध पूर्णिमा 
22 मई 2022 : रविवार 
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्मामल जन्मदिवस-सिक्किम
28 मई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश 
29 मई 2022 : रविवार
Tags: Feature