यदि आप हैं निवेशक तो ये जानकारी रखनी चाहिए; जंग के दौर में सोना-चांदी के बाद अब प्लैटिनम और पैलेडियम को भी बढ़ रहा जोर

यदि आप हैं निवेशक तो ये जानकारी रखनी चाहिए; जंग के दौर में सोना-चांदी के बाद अब प्लैटिनम और पैलेडियम को भी बढ़ रहा जोर

रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर वैश्विक बाजारों पर भी देखा जा रहा है। युद्ध के संकट के बीच भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। ताजी कीमतों की बात करें तो सोना वायदा मूल्य 1.8% बढ़कर 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने का ऑल टाइम हाई कीमत अब महज 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम ही कम है। अगस्त 2020 में सोना भारतीय बाजारों में 56,200 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अब वैश्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव 1.5% बढ़कर 1,998.37 डॉलर प्रति औंस रह गया है। वहीं यदि चांदी की बात करें तो चांदी का कल का भाव 1.5% उछलकर 70173 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है। हाजिर चांदी 1.7% बढ़कर 26.09 डॉलर प्रति औंस हो गई।
इसके साथ साथ प्लैटिनम की कीमतों में भी अच्छी खासी उछाल देखी जा रही है। प्लैटिनम की कीमत 2.3% उछलकर 1,147.19 डॉलर पर आ गया है। वहीं पैलेडियम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। ऑटो-कैटेलिस्ट धातु के वैश्विक उत्पादन में रूस का हिस्सा 40 फीसदी है। इसका इस्तेमाल वाहन निर्माता कैटेलिटिक कन्वर्टर्स में उत्सर्जन को रोकने के लिए करते हैं। बाजार विश्लेषकों की मानें तो कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वहीं निवेश की बात करें तो आज के समय में सोना और चांदी निवेशकों की पसंद में आआगे है पर आज के समय निवेशक प्लैटिनम और पैलेडियम पर निवेश कर रहे है। अब प्लेटिनम में धीरे-धीरे लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। प्लेटिनम एक इंडस्ट्रियल मेटल है जिसका इस्तेमाल उद्योगों से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर से लेकर जूलरी तक में होता है। सबसे ज्यादा मांग ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में होती है। सोने की तुलना में इसकी उपलब्धता कम है क्योंकि इसका खनन कम होता है। प्लेटिनम में पैसा लगाना लेकिन सोने से ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। सोने की तुलना में प्लेटिनम के दाम तेजी से गिरते और चढ़ते हैं। जानकार बताते हैं कि तीन से 5 साल के निवेश पर कीमतों और प्रॉफिट में बड़ा उतार-चढ़ाव दिखता है। प्लेटिनम के इतिहास में सबसे बड़ी वृद्धि 2007-2008 में देखी गई थी जब सोने को पीछे छोड़ते हुए प्लेटिनम की कीमत 65 परसेंट से ज्यादा बढ़ गई थी। विश्व बाजार में पैलेडियम की कीमतें दिसंबर 2021 से बढ़ने लगी थीं।  पैलेडियम की कीमतों में जनवरी और फरवरी के बाद से लगातार तीन महीने से बढ़ोतरी हो रही है।  फरवरी में सोने की कीमतों में मासिक वृद्धि फरवरी में चांदी की कीमतों में करीब 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ महीने का एक नया रिकॉर्ड बनाया गया है। सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का भी प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
Tags: Gold