शेयर बाजार की तेजी और डिजिटल क्रांति ने भारत में अमीरों की संख्या बढ़ाई

शेयर बाजार की तेजी और डिजिटल क्रांति ने भारत में अमीरों की संख्या बढ़ाई

कोरोना महामारी के कठिन समय में भी भारत में अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविज्युयल लोगों की संख्या साल 2021 में 11 प्रतिशत बढ़कर 13637 हो गई है। शेअर बाजार में आए तेजी और डिजिटल क्रांति के कारण अधिकतर लोगों की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। बता दें कि जिन लोगों की संपत्ति 3 करोड़ डॉलर यानि की तकरीबन 226 करोड़ से अधिक होती है उन्हें अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविज्युयल कहा जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 में भारत अरबोपति के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है।  
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay.com)

अमेरिका 748 अरबपतियों के साथ दुनिया में सबसे अधिक अरबपतियों वाला देश है। जिसके बाद 554 अरबपतियों के चीन दूसरे और 145 अरबपतियों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है। द वेल्थ रिपोर्ट 2022 की एक रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविज्युयल की संख्या साल 2021 में बढ़कर 610569 हो गई है जो साल 2020 में 558828 थी। ऐसे लोगों की भारत में संख्या 13637 है, जो एशिया पेसिफिक इलाके में सबसे अधिक है। साल 2020 में भारत में यह संख्या 12287 थी। 
यदि शहर की बात की जाये तो भारत में अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविज्युयल(एचएनआई) की संख्या सबसे अधिक मुंबई में है। जहां इस साल 9 प्रतिशत इजाफे के साथ 1596 एचएनआई मौजूद है। इसके बाद बैंगलोर में 352 और दिल्ली में 210 एचएनआई है। साल 2026 तक भारत में ऐसे एचएनआई की संख्या में 39 प्रतिशत तक का इजाफा होकर यह संख्या 19 हजार के पार हो सकती है।
Tags: Business

Related Posts