ये युवक बनाता है मकई की भूसी से इको-फ्रेंडली बॉलपॉइंट पेन, आते हैं विदेशों से आर्डर

ये युवक बनाता है मकई की भूसी से इको-फ्रेंडली बॉलपॉइंट पेन, आते हैं विदेशों से आर्डर

पर्यावरण को बचाने के लिए राजू ने उठाया ये कदम, आज पैदा और शोहरत दोनों है हासिल

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आपको दिन रात मेहनत करनी होती है। कभी भी बिना मेहनत किये सफलता नहीं मिल सकती. इस बार भी ऐसे कई लोग हुए हैं जो खुद को दुनिया से अलग बना कर सफल हो गए हैं। हम यहां एक ऐसे शख्स की बात करने जा रहे हैं, जिसके एक विचार ने उसे आज सफलता की ऊंचाई तक पहुंचा दिया है।
आज के समय हमारे सामने कड़ी बड़ी समस्याओं में से एक पर्यावरण की समस्या है और हमारे सामने बहुत सारे लोग हैं जो पर्यावरण की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें सफलता मिल रही है। कुछ लोगों के लिए उनका काम जूनून बन जाता है. ऐसा ही एक किस्सा है मकई की भूसी से इको-फ्रेंडली बॉलपॉइंट पेन बनाने वाले राजू का।
मकई की भूसी से इको-फ्रेंडली बॉलपॉइंट पेन बनाने वाले राजू ने इस बॉल पेन की कीमत दस रुपये रखी थी। इस बॉलपॉइंट पेन को बनाने में केवल 10 मिनट का समय लगता है। अब राजू को विदेशों से भी इस कलम के ऑडर आते हैं। राजू द्वारा बनाया गया बॉलपॉइंट पेन भी आईएएस सतपंथी के कार्यालय में दिया गया था। इस बॉलपेन को बनाने के पीछे राजू का मकसद बढ़ते प्रदूषण को रोकना था. इसमें बहुत कम प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया था।
राजू ने इस पर्यावरण के अनुकूल पेन बनाने की कला तब सीखी जब स्कूल चल रहा था। इस कलम को बनाकर उन्हें रोजगार भी मिल रहा था और इस कलम से उन्होंने खूब पैसा भी कमाया।