मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अदानी, बने एशिया के सबसे रईस अरबपति

मुकेश अंबानी से आगे निकले गौतम अदानी, बने एशिया के सबसे रईस अरबपति

मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्टॉक में लगातार गिरावट, बीते तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव 6 फीसदी तक टूट गया

ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। यह गणना उनके मार्केट कैप पर आधारित है। शेयर की कीमतों में गिरावट से मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट आई, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में वृद्धि हुई जिससे अडानी ग्रुप का मार्केट कैप रिलायंस से अधिक हो गया है।
आपको बता दें कि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति करीब 88.8 बिलियन डॉलर थी। जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर थी। सालाना आधार पर गौतम अडानी की संपत्ति में 55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जबकि, मुकेश अंबानी ने अपनी संपत्ति में 14.3 अरब डॉलर जोड़े। गौरतलब है कि भारत के व्यापारिक जगत पर इन दो गुजराती व्यापारियों का लंबे समय से राज रहा है। अब जबकि अडानी आगे बढ़ गए हैं तो गुजरात से ही गुजराती बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को चुनौती मिली है। अडानी के इस कदम से दशकों से चले आ रहे मुकेश अंबानी के साम्राज्य को चुनौती मिली है। संभव है कि अंबानी फिर से शेयर की कीमत से आगे निकल जाएं। लेकिन अब गौतम अडानी ने सबका पक्ष काट दिया है। फिलहाल भारत की स्थिति वैसी ही है जैसी अमेरिका में जेफ बेजोस और एलोन मस्क के बीच सबसे धनी व्यक्ति बनने के लिए हुआ करती है।
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की रिलायंस के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव 6 फीसदी तक टूट गया है। मुकेश अंबानी की रिलायंस और सऊदी अरामको के बीच डील कैंसिल होने की वजह से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। अब इस डील पर नए सिरे से मंथन होगा। करीब तीन साल के प्रयास के बाद डील कैंसिल होने से निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है। वहीं, इस दौरान अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आई है।