एशिया के सबसे धनवानों की सूची में अंबानी-अदानी चोटी के दो पायदानों पर

एशिया के सबसे अमीर आदमी का ख़िताब मुकेश अंबानी के पास

अदानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक गौतम अदानी चीन के बिजनेसमैन झोंग शेनशेन को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, एशिया के सबसे अमीर आदमी का ताज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास है। गौतम अडानी ने चीनी अरबपति झोंग को पछाड़ा है। पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजार में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की अभी भी कुल संपत्ति 66.5 बिलियन डॉलर है, जबकि झोंग शेनशेन की कुल संपत्ति 63.6 बिलियन है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 76.5 अरब डॉलर है। वह दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। जबकि इस बढोत्तरी के साथ गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
आपको बता दें कि गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की अब कुल संपत्ति केवल 10.4 बिलियन डॉलर है। इस साल अब तक मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 175.5 करोड़ की गिरावट आई है, जबकि गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल 32.7 अरब की वृद्धि हुई है। इस साल जोंग की कुल संपत्ति में 14.6 अरब की गिरावट आई है। आपको बता दें कि 2021 की शुरुआत में झोंग शेनशेन दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। एक अन्य चीनी व्यवसायी हुआटेंग भी दुनिया में 21वें और एशिया में चौथे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति  60.5 बिलियन है।
पिछले एक साल में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल से गौतम अडानी की आमदनी में तेजी आई है। अदानी ग्रुप की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है जिसमें अदानी पोर्ट, अदानी इंटरप्राइजेज, अदानी गैस ,अदानी पावर, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी ग्रीन एनर्जी का समावेश होता है। इन तमाम कंपनियों के शेयर में बीते 1 साल में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इस साल की बात करें तो संपत्ति बढ़ोतरी के मामले में अदानी विश्व में एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि नंबर एक पर फ्रांस के अरबपति बोनट काबिज हैं।