सबसे ज्यादा पैसे वाले भारतीयों की सूची में अंबानी को पछाड़ सकते हैं अदानी

सबसे ज्यादा पैसे वाले भारतीयों की सूची में अंबानी को पछाड़ सकते हैं अदानी

2021 में अदानी ग्रुप की संपति में 29 अरब की बढोत्तरी जबकि मुकेश की संपति में 2.62 अरब डॉलर की कमी

रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी भारत ही नहीं एशिया के सबसे धनी व्यक्ति होने का गौरव रखते हैं। पर ऐसा लगता है कि जल्द ही भारत के सबसे धनी व्यक्ति होने का यह ताज मुकेश अंबानी के सर से हटने वाला है। लेकिन अच्छी बात यह है कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति होने का ताज फिर से एक भारतीय उद्योगपति के सर पर ही आएगा। दरअसल अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अदानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बीच संपति का अंतर बहुत कम ही रह गया है। 2021 में अदानी ग्रुप में 29 अरब के भारी बढ़ोतरी के साथ अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अदानी और रिलायंस इंडस्ट्रीज इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बीच संपति का मात्र 12 अरब डॉलर रह गई हैं
आपको बता दें ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स पर के अनुसार वर्तमान समय में गौतम अडानी की कुल संपत्ति 62.7 अरब डॉलर जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 74.1 अरब डॉलर हैं। वर्तमान समय में गौतम अडानी देश के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। अदानी ग्रुप की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है जिसमें अदानी पोर्ट, अदानी इंटरप्राइजेज, अदानी गैस ,अदानी पावर, अदानी ट्रांसमिशन और अदानी ग्रीन एनर्जी का समावेश होता है। इन तमाम कंपनियों के शेयर में बीते 1 साल में जबरदस्त उछाल देखा गया है। इस साल की बात करें तो संपत्ति बढ़ोतरी के मामले में अदानी विश्व में एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि नंबर एक पर फ्रांस के अरबपति बोनट काबिज हैं। इस साल उनके संपत्ति में 42.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
विश्व स्तर की बात की जाए तो विश्व के सबसे धनिक लोगों की सूची में मुकेश अंबानी 13 स्थान पर हैं। 2021 मंे उनकी संपत्ति 2.62 अरब डॉलर की कमी के साथ 74.1बिलियन तक पहुंच गई हैं दूसरी तरफ इस साल 29 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ अदानी ग्रुप दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 19वें क्रम पर पहुंच गए हैं।