भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अदानी पहले करते थे यह काम, क्या आपको पता था?

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अदानी पहले करते थे यह काम, क्या आपको पता था?

मुंबई में करते थे डायमंड ब्रोकरिंग का काम, आज है भारत के दूसरे सबसे अमीर इंसान

आप सभी ने अदानी ग्रुप के चेरमेन गौतम अदानी के बारे में तो सुना ही होगा। भारत में दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति अदानी ने लोकडाउन के समय में संपत्ति का विस्तार करने के मामले में अमेज़न के जेफ बेजोस, टेसला के एलन मस्क और खुद मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि उनकी यहाँ तक की सफर इतनी भी आसान नहीं रही। आइये आज आपको गौतम अदानी के जीवन की एक झलक दिखाई जाए। 
मुंबई में आकर शुरू किया डायमंड ब्रोकर के तौर पर काम
बनासकांठा के थराद गाँव में रहने वाले शांतिलाल अदानी अपने परिवार के साथ अहमदाबाद आ गए थे। मात्र 17 साल की उम्र में गौतम अदानी अपनी पढ़ाई छोडकर मुंबई आ गए थे। जहां उन्होंने डायमंड असोर्टिंग का काम सीखा था। दो साल के बाद उन्होंने डायमंड ब्रोकर के तौर पर काम शुरू किया। इसी दौरान उनके बड़े भाई ने उन्हें अहमदाबाद बुला लिया। दोनों भाई ने मिलकर पोलीविनाइल क्लोराइड (PVC) की आयात करके ग्लोबल मार्केट में एंट्री की थी। 
1995 का साल लाया अदानी के लिए भरपूर सौगात
PVC का ग्रोथ बढ़ता रहा और साथ में ही साल 1988 में उन्होंने एग्रीकल्चरल कोमोडिटीज़ में भी अपने पैर जमा लिए। साल 1991 में अपनाए गए ग्लोबलाइजेशन के कारण अदानी का बिजनेस काफी आसानी से फ़ेल गया। 1995 का साल अदानी के लिए काफी खुशकिस्मत रहा, जब उनकी कंपनी को मुंद्रा पोर्ट का कोंट्रेक्ट मिला। इसके बाद अदानी ने साल 1996 में अदानी पावर की स्थापना की। आज अदानी पावर थर्मल पावर उत्पन्न करने वाली सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। 
महामारी के समय में भी बढ़ी कमाई
अदानी ग्रुप आज पावर, रिन्युएबल एनर्जी, गेस डिस्ट्रीब्यूशन, लोजीस्टिक्स, रियल एस्टेट्स, कॉल डाटा सेंटर, एयरपोर्ट जैसे अनेक बिजनेस के साथ संकलित है। गौतम अदानी का बिजनेस मात्र देश में ही नहीं विदेशो में भी फैला हुआ है। कोरोना महामारी के समय के दौरान जहां दुनिया भर का अर्थतंत्र बिगड़ गया था। उस समय भी उनकी संपत्ति में 16.2 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था। 
Tags: 0

Related Posts