खेल : भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप

खेल : भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप

भारत की अंडर-17 महिला टीम इस समय यूरोप के दौरे पर, इस बीच, एलेक्स एम्ब्रोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया

वर्तमान में भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम के सहायक कोच की भूमिका निभा रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी एलेक्स एम्ब्रोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद एलेक्स को निकालने का फैसला किया गया है। भारतीय फ़ुटबॉल वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की एक समिति द्वारा शासित है।
आपको बता दें कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने 30 जून को यह खुलासा किया कि एलेक्स एंब्रोज के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। । भारत की अंडर-17 महिला टीम इस समय यूरोप के दौरे पर है। इस बीच, एलेक्स एम्ब्रोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद एआईएफएफ ने यह फैसला लिया। अब उसके खिलाफ जांच शुरू की जाएगी। एलेक्स एम्ब्रोस के भारत लौटने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप अक्टूबर में भारतीय सरजमीं पर होने वाला है। भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम विश्व कप की तैयारियों के तहत यूरोप के दौरे पर है।
Tags: Sports