बड़ी मुसीबत में फंसता नजर आ रहा हैं ये WWE का बड़ा धुरंधर

बड़ी मुसीबत में फंसता नजर आ रहा हैं ये WWE का बड़ा धुरंधर

प्रो रेसलिंग की दुनिया में डब्ल्यू डब्ल्यू ई को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले विन्स मैकमहोन बहुत बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट की दुनिया यानी WWE बहुत सारे रहस्यों से भरी हुई है। ये ऐसी दुनिया है जिसके बारे में जानने को इनके फैन्स बेक़रार रहते है। अब इस जगत से हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। प्रो रेसलिंग की दुनिया में डब्ल्यू डब्ल्यू ई को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले विन्स मैकमहोन बहुत बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इनको लेकर कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इस खुलासे के बाद इनका काम भी इनके हाथों से जा सकता है।
आपको बता दें कि विंस मैकमेहन के लिए तीन मिलियन डॉलर वाला एक समझौता गले की हड्डी बना हुआ है। WWE की एक पूर्व महिला कर्मचारी के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर इस चीज की जाँच हो रही हैं और इसमें कपंनी का एक पूर्व कर्मचारी भी शामिल है। मैकमोहन ने यह समझौता 2019 में कंपनी के साथ पैरालीगल के तौर पर जुड़ने वाले महिला कर्मचारी के साथ की है।
जानकारी के अनुसार WWE बोर्ड जनवरी से ही इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मैकमोहन के अलावा हेड ऑफ टैलेंट रिलेशंस जॉन लॉरिनाइटिस भी इस जांच के घेरे में शामिल है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्ट में बताया गया है कि मैकमेहन और जॉन लॉरिनाइटिस पर महिला ने दुराचार के दावे किए हैं। इसके अलावा भी बोर्ड को कई अन्य गुप्त समझौते के बारे में पता चला है
विंस मैकमेहन प्रो रेसलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम है। इन पर हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मैकमेहन पर कोई आरोप लगे हो। इस बिजनेस में जुड़ने के साथ मैकमेहन पर अलग-अलग मौकों पर गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं।
Tags: Sports