भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 89.03 मीटर दूर फैंका भाला

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 89.03 मीटर दूर फैंका भाला

टोक्यो ओलंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है

टोक्यो ओलंपिक 2022 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल करते हुए पावो नूरमी खेलों में बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। नीरज ने 89.03 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक के दौरान बनाए 87.58 मीटर के अपने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 
आपको बता दें कि नीरज ने कहा था कि वे 90 मीटर के पार जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, पदक एक चीज है, दूरी दूसरी। 90 मीटर का आंकड़ा पार करने से मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ थ्रोअर की सूची में आ जाऊंगा। मैं इसके करीब हूं और जल्द ही इस मुकाम पर पहुंच सकता हूं, लेकिन मैं बहुत ज्यादा नहीं सोचता। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। नीरज ने ओलंपिक्स के बाद करीब 13 किलो वजन बढ़ा लिया था। हालांकि अब उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग के बाद फिटनेस हासिल कर ली है।
गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा की नजरें अब राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने पर गड़ी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2022 के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनके प्रदर्शन और नए नेशनल रिकॉर्ड के बाद फैंस की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। पावो नूरमी गर्मियों में फिनलैंड की शीर्ष ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता है। ये प्रतियोगिता 1957 से हर साल आयोजित की जाती है। यह एक कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट है, जो एक शीर्ष स्तरीय विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता है।  देखना होगा कि 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होंने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में नीरज क्या कमाल करते हैं।