एशिया कप हॉकी : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, अंतिम चार में बनाई जगह

एशिया कप हॉकी : भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, अंतिम चार में बनाई जगह

अगले दौर में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इंडोनेशिया को 15-0 या इससे बेहतर अंतर से हराना था जरुरी जापान ने जैसे ही पाकिस्तान को 3-2 से हराया भारत नॉकआउट चरण में पहुँच गया

एशिया कप हॉकी से भारत के हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हरा दिया है और इसी के साथ अब भारत ने अंतिम चार में जगह बना लिया है। वहीं पाकिस्तान की जापान के हाथों हार और भारत की इंडोनेशिया पर बड़ी जीत ने भारत की राह आसान कर दी। जापान ने जैसे ही पाकिस्तान को 3-2 से हराया भारत नॉकआउट चरण में पहुँच गया।
मैच की बात करें तो एक बेहद अहम मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को मैच में कभी भी वापसी का मौका नहीं दिया और 16-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। एशिया कप में भारत ने अबतक अपने तीन मैचों में इस मैच में जीत और जापान के हाथों 2-5 से हारऔर पाकिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था। भारत को अगले दौर में जगह बनाने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 या इससे बेहतर अंतर से हराना था। दूसरी ओर पाकिस्तान को सुपर फोर में जगह बनाने के लिए जापान से मुकाबला जीतना था, लेकिन जापान ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया।  इस हार के साथ पाकिस्तान अगले साल होने वाले विश्व कप से भी बाहर हो गया है।
बता दें कि गत चैंपियन भारत के लिए दिपसान टिर्की ने पांच जबकि सुदेव बेलिमागा ने तीन गोल दागे। भारत के लिए अनुभवी एसवी सुनील, पवन राजभर और कार्ति सेलवम ने दो-दो गोल किए जबकि उत्तम सिंह और नीलम संदीप सेस ने एक-एक गोल दागा।