सोशल मीडिया : अब ग्रेट खली पर भी चढ़ा पुष्पा का जादू, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए

सोशल मीडिया : अब ग्रेट खली पर भी चढ़ा पुष्पा का जादू, वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखिए

द ग्रेट खली एक टेबल के सामने सिर झुकाए अल्लू अर्जुन का मशहूर डायलॉग "पुष्पा....पुष्पा राज... मैं झुकूंगा नहीं....!" पर रील बनाते नजर आ रहे

हाल ही में अपनी फिल्म 'पुष्पा : द राइज' के साथ साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पूरी दुनिया में छ चुके हैं। हर तरफ  इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है। हर किसी की जुबान पर पुष्पा का जादू चढ़ा हुआ है। फिल्मी सितारों से लेकर क्रिकेटरों और अब अन्य सेलेब्रिटी इस फिल्म के डायलॉग पर आने रील्स और वीडियोस बना रहे है। इस सूची में एक नाम और जुड़ गया है।
कई क्रिकेटरों और फ़िल्मी सितारों के बाद अब कुश्ती चैंपियन द ग्रेट खली पर भी पुष्पा का जादू चढ़ गया हैं। सोशल मीडिया पर खली पुष्पा के सबसे चर्चित डायलॉग पर रील्स बनाते नजर आ रहे हैं। द ग्रेट खली का ये वीडियो सोशल मीडिया में तहलका मचा रहा है।
आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि द ग्रेट खली एक टेबल के सामने सिर झुकाए बैठे हैं। इसके बाद अल्लू अर्जुन का मशहूर डायलॉग "पुष्पा....पुष्पा राज... मैं झुकूंगा नहीं....!" पर रील बनाते हुए सीन रीक्रिएट कर रहे है। वीडियो में द ग्रेट खली के एक्सप्रेशन भी कमाल के लग रहे हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन की तेवर की बराबरी करने की पूरी कोशिश की है।
खली का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं सभी सोशल मीडिया यूजर्स खली के इस वीडियो पर फनी रिएक्शन दे रहे हैं। जहां खली के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- सर आपको कौन झुका सकता है?