Amazing to see unbelievable power of Manipuri youth T. Niranjoy Singh who broke the Guinness Book of World Records for most push-ups (finger tips) in one minute ????
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) January 22, 2022
I'm so proud of his achievement !! pic.twitter.com/r1yT0ePn3f
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: मणिपुर के युवक ने बनाया फिंगर-टिप पुश-अप्स का नया विश्व रिकॉर्ड
By Loktej
On
एक मिनट में 109 फिंगर-टिप पुश-अप्स पूरे करते हुए बना दिया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में ऐसे बहुत से नाम और उनके कारनामें दर्ज है जिसके बारे जानकार एक बार विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच मणिपुर के एक 24 वर्षीय शख्स ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसके बारे में जानकार ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। ये कारनामा करने वाले युवक का नाम थौनाओजम निरंजॉय सिंह है, जिन्होंने सिर्फ एक मिनट में 109 फिंगर-टिप पुश-अप्स पूरे करते हुए 105 पुश-अप्स के अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। अब इसका एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रयास का आयोजन एज़्टेक स्पोर्ट्स मणिपुर द्वारा इंफाल में एज़्टेक फाइट स्टूडियो में किया गया था। नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने निरंजॉय सिंह को ट्विटर पर बधाई दी। रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स (फिंगरटिप्स) के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले मणिपुरी युवा टी। निरंजॉय सिंह की अविश्वसनीय शक्ति को देखकर आश्चर्य होता है। मुझे उनकी उपलब्धि पर बहुत गर्व है।’
बता दें कि इससे पहले का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी निरंजॉय सिंह ने ही बनाया था, जब उन्होंने एक मिनट में 105 पुश-अप्स पूरे कर डाले थे। उनसे पहले एक मिनट में सबसे ज्यादा पुश-अप्स का रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम के ग्राहम माली के नाम था। उन्होंने 2009 में रिकॉर्ड बनाया था। एज़्टेक स्पोर्ट्स मणिपुर के संस्थापक डॉ थंगजाम परमानंद ने कहा, ‘यह एक भारतीय द्वारा 13 साल के अंतराल के बाद विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।’ बता दें कि नए रिकॉर्ड को वैरिफाई करने के लिए लंदन में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों को वीडियो भेजा जायेगा।
इनके अलावा महाराष्ट्र के मोहित ने पुरुष वर्ग सबसे छोटी हाईट के कॉम्पिटेटिव बॉडी बिल्डर का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोहित 102 सेंटीमीटर यानी 3 फीट और 4 इंच लंबे हैं।