ओलंपिक (रोविंग) : भारतीय रोवर्स ओवरऑल 11वें स्थान पर रहे

ओलंपिक (रोविंग) : भारतीय रोवर्स ओवरऑल 11वें स्थान पर रहे

अब तक के किसी भी रोविंग दल द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

टोक्यो, 29 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय रोवर्स अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स इवेंट में गुरूवार को ओवरऑल 11वें स्थान पर रहे। फाइनल बी रेस में भारतीय जोड़ी छह मिनट 29.66 सेकेंड का समय लेकर छठे स्थान पर रही। स्पेनिश जोड़ी 6:15.45 समय लेकर पहले और पोलैंड 6:16.01 समय के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
ओलंपिक में किसी भी भारतीय रोविंग दल द्वारा 11वां स्थान अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय स्कलर्स ने सेमीफाइनल में 6:24.41 का समय लिया था जो उनका सर्वश्रेष्ठ समय था। लेकिन वे शीर्ष तीन में स्थान बनाने में नाकाम रहे थे और फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। आयलैंड ने 6:05.33 समय लेकर पहला स्थान हासिल किया था।
(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)
Tags: Sports