मनोरंजन : रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह क आने वाली फिल्म 'सर्कस' का टीजर हुआ रिलीज

मनोरंजन : रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह क आने वाली फिल्म 'सर्कस' का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म में 60 के दशक की कहानी को दिखाया गया

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह एक बार फिर एक साथ आने वाले हैं। हाल ही में इनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सर्कस' का टीजर रिलीज किया है। फिल्म में 60 के दशक की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा जैसे कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं।

कैसा है इस टीजर में


आपको बता दें कि फिल्म के इस टीजर को एक इंट्रोडक्ट्री वीडियो माना जा सकता है जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और इसकी कहानी को लेकर कुछ हिंट दिया गया है। इस टीजर में दिखाई दे रहा है कि इसमें बीते समय और आज के समय के बदलावों को दिखाया गया है। इसकी शुरुआत संजय मिश्रा से होती जो दर्शकों को कहते हैं कि 60 के दशक में आपका स्वागत हैं। इसके बाद जॉनी लीवर कहते हैं कि उस दौर में बच्चे दादा-दादी से सवाल किया करते थे गूगल से नहीं, उस समय न्यूज सिर्फ न्यूज हुआ करती थी ब्रेकिंग न्यूज नहीं। उस समय बच्चे लोरी सुनकर सोया करते थे किसी स्टोरी देखकर नहीं।।। कुल मिलाकर पहले के और आज के दौर को कम्पेयर करते दिखाया गया है। टीजर से समझ में आ रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आएंगे।

कई शानदार कलाकार है इस फिल्म में


बताते चले कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई कॉमेडियन नजर आएंगे, इनमें से ज्यादातर एक्टर्स अक्सर रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आते हैं। इनमें टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर और व्रजेश हिरजी शामिल हैं। वे यह भी बताते हैं कि फिल्म क्रिसमस रिलीज है। यह फिल्म गुलजार-संजीव कुमार की फिल्म 'अंगूर' से प्रेरित है, जो बदले में शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, “हमारी दुनिया में आपका स्वागत है! ट्रेलर 2 दिसंबर को आ रहा है!" सर्कस के बाद, रणवीर करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगे। फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं।