मनोरंजन : भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नोमिनेट होने वाली फिल्म ‘छेल्लो शो’ इस ओटीटी प्लेटफार्म पर आने को तैयार

मनोरंजन : भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नोमिनेट होने वाली फिल्म ‘छेल्लो शो’ इस ओटीटी प्लेटफार्म पर आने को तैयार

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री गुजराती फिल्म छेलो शो ने सभी के दिलों में खास जगह बनाई

भारत की तरफ से एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए नॉमिनेटेड गुजराती फिल्म छेलो शो सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी पर आने को बिल्कुल तैयार है। फिल्म के निर्देशक पान नलिन की बायोपिक छेलो शो में उनके बचपन की कहानी दिखायी गयी है कि छोटे से कस्बे के बच्चे को कैसे सिनेमा से प्यार हो जाता है।

निर्देशक पान नलिन की बायोपिक है फिल्म छेलो शो


गौरतलब है कि ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री गुजराती फिल्म छेलो शो ने सभी के दिलों में खास जगह बनाई। इस फिल्म के कलाकार भी बहुत खास थे, जो कई छोटे बच्चे थे। इन्होंने दमदार परफॉर्मेंस दी और सबको अपनी कला से चकित कर दिया। इसमें भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 20वें ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में 10 जून 2021 को हुआ था। अब यह फिल्म 25 नवम्बर से हिंदी और गुजराती भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

इस इटालियन फिल्म से हुई थी तुलना


आपको बता दें कि भारत की ओर से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री इस फिल्म की तुलना इटैलियन फिल्म सिनेमा पैराडीजो से हुई थी। इसकी वजह ये थी कि इस फिल्म की कहानी इटालियन फिल्म से मिलती-जुलती है। फिल्म का एक पोस्टर भी सिनेमा पैराडीजो के एक पोस्टर से प्रेरित दिखता है। 

खुश कर देगी फिल्म


इस फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर आने के बारे में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कहा, 'जैसा कि हम 95वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने को आगे बढ़ा रहे हैं, हम रोमांचित हैं कि लास्ट फिल्म शो को नेटफ्लिक्स इंडिया में जगह मिल गई है और हमें यकीन है कि नलिन का सिनेमाई जादू और सुंदरता भारत में नेटफ्लिक्स के दर्शकों को वैसे ही मंत्रमुग्ध कर देगी, जैसे भारत और दुनिया भर के थिएटर दर्शकों को है।'