छुट्टियों के मज़े लेने जर्मनी गई 'बबिता जी'हुई दुर्घटना का शिकार, घुटने में आई चोट

छुट्टियों के मज़े लेने जर्मनी गई 'बबिता जी'हुई दुर्घटना का शिकार, घुटने में आई चोट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता जी का किरदार करने वाली मुनमुन दत्ता ने खुद साझा की ये जानकारी

मुनमुन दत्ता यानी टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुनमुन दत्ता फिलहाल इस समय जर्मनी में है और वो वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और अब वो घर लौट रही हैं। मुनमुन ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनके घुटने में गंभीर चोट भी आई है।

अपने पोस्ट में लिखी ये बात


आपको बता दें कि यात्रा की शौक़ीन मुनमुन दत्ता लगभग एक सप्ताह पहले अपनी यूरोप यात्रा शुरू की थी, लेकिन दुर्भाग्य से एक्ट्रेस जर्मनी में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं और अब वो घर लौट रही हैं। इस ट्रिप की फोटोज वो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। मुनमुन दत्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जर्मनी में मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया। मेरे घुटने में गंभीर चोट आई है। इस वजह से मुझे अपना ट्रिप बीच में ही रोकना पड़ा और अब मैं घर वापस आ रही हूं।'अब मुनमुन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

जर्मनी से पहले स्विट्जरलैंड गई थीं मुनमुन


इन दिनों छुट्टी मानाने गई मुनमुन दत्ता जर्मनी से पहले स्विट्जरलैंड घूमने गई थीं। यहां से एक्ट्रेस ने तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर किए थे। उन्होंने उस लजीज खाने की एक तस्वीर भी शेयर की थी। 

2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं मुनमुन


मुनमुन 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं। कुछ महीने पहले मुनमुन दत्ता के अफेयर की खबरें भी आई थीं। कहा जा रहा था कि वो शो में 'टप्पू' का रोल निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही थीं।  हालांकि कुछ दिनों बाद उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया था।