जानिये अभिनेत्री अमिषा पटेल पर क्यों दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

जानिये अभिनेत्री अमिषा पटेल पर क्यों दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मध्यप्रदेश में एक चीटिंग का केस दर्ज किया गया है। खंडवा में एक कार्यक्रम के लिए एक घंटे की फीस लेकर मात्र तीन मिनट के लिए ही स्टेज पर आने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की गई है। वहीं दूसरी और अमीषा पटेल ने खुद को जान का खतरा होने के चलते वहाँ से निकल गए होने की जानकारी दी थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, खंडवा में 23 अप्रैल को नवचंडी महोत्सव आयोजित किया गया था। जिसमें एक घंटे के लिए मौजूद रहने के लिए अमीषा पटेल को आमंत्रित किया गया था। इसके लिए उन्हें साढ़े चार लाख रुपये एडवांस पेमेंट भी दिया गया था। इसके बाद रात को साढ़े 9 बजे स्टेज पर आने के बाद वह मात्र तीन मिनट में ही स्टेज पर से गायब होकर इंदौर हो गई थी। इसके चलते आक्रोशित आयोजकों ने उनके खिलाफ दूसरे दिन स्थानीय पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था।
वहीं दूसरी और अमीषा ने ट्वीट करते हुये ऐसा कहा कि इस इवेंट का आयोजन काफी बुरी तरीके से किया गया था। उन्हें अपनी जान भी खतरे में लग रही थी। हालांकि वह स्थानीय पुलिस का आभार व्यक्त करती है कि वह अपनी जान बचाकर वहाँ से निकलने में सफल रही।
Tags: Bollywood