जानें जुनियर NTR ने क्यों लिया ऐसा कठोर व्रत; 21 दिनों तक रहेंगे नंगे पैर, सात्विक भोजन और ब्रह्मचर्य का पालन भी करेंगे

जानें जुनियर NTR ने क्यों लिया ऐसा कठोर व्रत; 21 दिनों तक रहेंगे नंगे पैर, सात्विक भोजन और ब्रह्मचर्य का पालन भी करेंगे

फिल्म RRR से दुनिया भर में मशहूर हुये साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR फिलहाल कुछ अलग कारणों से चर्चा में है। NTR ने फिल्म आरआरआर के हिट जाने के बाद हनुमान दीक्षा ली है। जो की आंध्रप्रदेश में काफी लोकप्रिय है। इस दीक्षा के तहत NTR 21 दिनों तक बिना किसी जूते या चप्पल के नंगे पैर ही चलेंगे। शरीर पर मात्र भगवा वस्त्र धारण कर दिन में दो बार पुजा करेंगे। इसके अलावा इस दौरान वह नॉनवेज, जंकफूड को भी हाथ नहीं लगाएंगे, तथा मात्र सात्विक भोजन पर ही आधार रखेंगे। जूनियर एनटीआर ने पहली बार ही इस तरह की हनुमान दीक्षा ली है।
आंध्रप्रदेश में लोकप्रिय हनुमान दीक्षा 11,21 तथा 41 दिन की होती है, जो की चैत्र महीने की पूनम से शुरू होती है। इसके लिए दीक्षा लेने वाले को मंदिर में दर्शन करने जाते वक्त सर पर इरुमुडी रखनी होती है, जिसमें 2 थेली तथा एक थैला होता है। इसमें घी से भरा हुआ नारियल, पुजा सामग्री तथा भोजन होता है। जिसे लेकर मंदिर की प्रदक्षिणा करनी होती है। 
बता दें की NTR की आखिरी फिल्म आरआरआर वर्ल्ड वाइड हिट फिल्म रही थी। इसके अलावा NTR ने कौन बनेगा करोड़पति के तेलुगू वर्जन की पाँचवी सीजन भी होस्ट की थी। 
बता दें कि इसके पहले आरआरआर के ही अन्य अभिनेता रामचरण ने भी अयप्पा दीक्षा ली थी। जिसमें 41 दिन तक ब्रह्मचार्य का पालन करना पड़ता है। रामचरण 20 सालों से यह अनुष्ठान करते आ रहे है। 
Tags: Tollywood

Related Posts