गोलमाल की 'रत्ना' अभिनेत्री मंजु सिंह का हुआ निधन

गोलमाल की 'रत्ना' अभिनेत्री मंजु सिंह का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में से एक और दुखद समाचार सामने आए है। अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री मंजु सिंह के निधन होने की खबर आई है। फिल्मों के अलावा मंजू सिंह टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रह चुकी है। एक अभिनेत्री के अलावा मंजु सिंह एक अच्छी निर्माता भी रही है, जिन्होंने कई अच्छे शो बनाए है। इन सभी शो की काफी तारीफ भी हुई थी। 
मंजु सिंह की मौत पर गीतकार और अभिनेता स्वानन्द कीरकीरे ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर यह समाचार सभी के साथ सहयर किया था। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी मृत्यु कार्डियाक अरेस्ट के कारण हुई थी। मंजु सिंह 1980 में अमोल पालेकर की फिल्म में उनकी छोटी बहन रत्ना की भूमिका निभाई थी। 
मंजू सिंह के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने दूरदर्शन के लिए कुछ अच्छे शो किए। इसके अलावा अच्छे कंटेंट के लिए उनके काम की हमेशा तारीफ की गई। इसमें स्वराज, एक कहानी, शोटाइम और अधिकार समेत कई सीरियल शामिल हैं। उन्हें बच्चों के शो 'खेल खिलाड़ी' में बतौर एंकर देखा गया था। यह शो 7 साल तक चला। उन्होंने अपने शो के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश की थी।
Tags: Bollywood