जब ऑस्कर के मंच पर ही होस्ट को पड़ गया तमाचा, देखें वीडियो

जब ऑस्कर के मंच पर ही होस्ट को पड़ गया तमाचा, देखें वीडियो

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने पत्नी पर किए गए मज़ाक के चलते ऑस्कर के होस्ट पर उतारा अपना गुस्सा, स्टेज पर पहुँचकर जड़ दिया जोरदार तमाचा

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ अपनी कॉमेडी के लिए काफी जाने जाते है। हालांकि उनका एक्शन स्वरूप भी लोगों को बीच-बीच में दिखाई देता है। पर ऑस्कर एकेडेमी अवार्ड्स 2022 के दौरान विल स्मिथ का एक अलग ही स्वरूप देखने मिला। ऑस्कर अवार्ड्स के दौरान विल स्मिथ ने ऑस्कर होस्ट क्रिस रोक को स्टेज पर जाकर तमाचा जड़ दिया था। 
दरअसल होस्ट क्रिस रोक विल स्मिथ की पत्नी पर मज़ाक कर रहे थे। क्रिस रोक ने विल स्मिथ की पत्नी के बालों पर कमेन्ट की जो की विल स्मिथ से सहन नहीं हुआ। इसके चलते विल स्मिथ स्टेज पर चढ़ गए और क्रिस रोक को एक जोरदार तमाचा जड़ कर वापिस अपनी जगह पर जाकर बैठ गए। क्रिस रोक को तमाचा जड़ने के बाद भी वह उन्हें लगातार चुप होने के निर्देश दे रहे थे। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्रिस रोक ने विल स्मिथ की पत्नी जेड़ा स्मिथ की हंसी उड़ाई थी। क्रिस रोक ने विल स्मिथ की पत्नी के सर पड़ी टाल को लेकर टिप्पणी की थी। जिसे विल स्मिथ सहन नहीं कर सके और क्रिस को जाकर तमाचा जड़ दिया। 
विल स्मिथ की पत्नी जेडा स्मिथ
दरअसल जेडा स्मिथ को एलोपेसिया नामक बीमारी है। इसके लिए उन्होंने अपने बाल काट लिए है। इस पर क्रिस रोक ने कमेन्ट करते हुये कहा था की जेडा को फिल्म में मात्र इस लिए रखा गया था, क्योंकि उसके सर पर टाल पड़ी थी। बस यह सुनकर ही विल स्मिथ का माथा ठनक गया था और वह क्रिस रोक को मारने के लिए स्टेज पर चढ़ गए थे।
Tags: Hollywood

Related Posts