वेलेंटाइन दिवस पर मलाइका-अर्जुन ने प्रशंसकों को दिखाई अपनी बोन्डिंग!

वेलेंटाइन दिवस पर मलाइका-अर्जुन ने प्रशंसकों को दिखाई अपनी बोन्डिंग!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को काफी समय हो गया है और दोनों अब अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करते हैं

बॉलीवुड की ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती है। हाल ही में उनका एक और सोशल मीडिया पोस्ट आया है जो अब  चर्चा में आ गया है, क्योंकि इस बार वह अर्जुन कपूर की बाहों में लिपटी नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग कमाल की लग रही है।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी और अर्जुन की तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की कोई भी फोटो या पोस्ट फैन्स को खूब पसंद आती है। आज वैलेंटाइन डे है और इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो इस समय खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में अर्जुन और मलाइका के बीच जबरदस्त लव बॉन्ड दिख रहा है।  कुछ देर पहले शेयर किए गए इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर खुलकर बात की। जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वह अच्छे और बुरे समय में हमेशा मलाइका का हाथ थामते हैं, तो उन्होंने कहा, "हां, मैं उनके साथ खड़ा हूं और वह मेरे साथ हैं। सोशल मीडिया की वजह से सब कुछ बहुत जहरीला हो गया। ऐसे में हम हर अटकलों, मुसीबतों, हर तरह की बकवास और भ्रम के बीच भी हम इस रिश्ते में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।" आगे अर्जुन कपूर ने कहा, 'कई दिनों तक हमारी जिंदगी नर्क जैसी रही।  हालांकि हम खुलकर सामने आए, उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन हमारे रिश्ते को इतना सम्मान और महत्व देने के लिए मैं उनकी सराहना करता हूं। मलाइका के बगल में खड़ा होना मेरे लिए इससे ज्यादा असामान्य कभी नहीं रहा।"
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।  उम्र के अंतर के कारण दोनों लोग अलग-अलग बात कर रहे थे लेकिन अंत में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुलकर बात करने का फैसला किया और इंस्टाग्राम पर अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की।