एक छोटी सी भूल के कारण राजकुमार राव की पत्नी हो रही सोशल मीडिया पर ट्रोल

एक छोटी सी भूल के कारण राजकुमार राव की पत्नी हो रही सोशल मीडिया पर ट्रोल

शादी के बाद मुंबई वापस आये इस दम्पति की तस्वीर में लोगों ने ऐसा क्या देखा की करने लगे पत्रलेखा को ट्रोल

हाल ही में अपनी शादी के कारण चर्चा में आये राजकुमार राव और पत्रलेखा एक बार फिर चर्चा में में है। दरअसल अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा शादी के बाद मुंबई लौट आए हैं। इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इसी बीच एक तस्वीर के कारण लोग पत्रलेखा को ट्रोल किया जा रहा है।
आपको बता दें किशादी के बाद जब ये नवदंपति  मुंबई वापस लौटे तो उस समय पत्रलेखा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की खास बात ये रही कि पत्रलेखा इस साड़ी से प्राइस टैग हटाना भूल गई। इसके बाद जैसे ही यूजर्स ने पत्रलेखा की साड़ी में कीमत का टैग देखा तो उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
बता दें कि पत्रलेखा ने अपनी शादी के खास मौके पर सब्यसाची का लहंगा पहना था। पत्रलेखा की एक करीबी ने खुलासा किया है कि पत्रलेखा ने हमेशा अपनी शादी में सब्यसाची का लहंगा पहनने का सपना देखा था। इससे पहले दीपिका ने भी अपनी शादी में जब सब्यसाची का लहंगा पहना था।
वहीं राजकुमार और पत्रलेखा की बात करें तो ये दोनों 2014 में 'सिटी लाइट्स' फिल्म में एक साथ देखे गये। यह पत्रलेखा की पहली फिल्म थी। इसी फिल्म से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई और आखिरकार 11 साल के प्यार के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। राजकुमार राव ने पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन फिल्म में देखा था और तभी से वह पत्रलेखा को पसंद करने लगे हैं।