आजादी को लेकर विवादित बयान पर कंगना की बढ़ी मुश्किलें, राजस्थान सहित कई राज्यों में दर्ज की गई FIR

आजादी को लेकर विवादित बयान पर कंगना की बढ़ी मुश्किलें, राजस्थान सहित कई राज्यों में दर्ज की गई FIR

स्वातंत्र्य सैनिकों और संविधान के अपमान का केस दर्ज किया गया दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और विवादों का काफी पुराना नाता रहा है। पिछले दिनों ही कंगना ने एक सार्वजनिक मंच पर 1947 में मिली आजादी को भीख बताते हुये कहा कि असली आजादी तो उन्हें साल 2014 में मिली थी। उनके विवादित बयान के चलते उनके खिलाफ 12 नवंबर को राजस्थान के चार शहरों में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। कंगना पर क्रांतिकारियों का अपमान करने और संविधान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है। 
कंगना के रनौत के इस बयान के बाद सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। सभी पक्षों के नेता द्वारा कंगना के इस विवादित बयान की निंदा की जा रही है। इतना ही नहीं, हाल ही में उन्हें मिले पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग भी की जा रही है। गुरुवार को बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कंगना के बयान पर नाराजगी जताई, जिसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी कंगना के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। मलिक ने शुक्रवार को कंगना रनौत के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ने बयान से पहले किसी तरह के नशे का सेवन किया हो।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब कंगना अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में घिरी हो। इसके पहले भी उनके खिलाफ कुछ विवादित बयान देने को लेकर शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। इसके पहले कंगना ने पंजाब में कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी करार दिया था। फिर कर्नाटक के तुमकुर में जेएमएफसी कोर्ट में कंगना के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मुद्दे पर भी विवादित बयान दिया था। 

Tags: Bollywood